इंदौर : दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ इंदौर का उत्तम रिश्ते युवक-युवती परिचय सम्मेलन का दूसरा चरण रविवार 20 जून को आयोजित होगा। इसमें प्रत्याशी अपना ऑनलाइन परिचय देंगे।
युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शक राहुल सेठी, अध्यक्ष सुयश जैन और कोषाध्यक्ष सोरभ जैन ने बताया की सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी, जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इस दोरान सभी युवक-युवतियों द्वारा अपना-अपना परिचय देने के साथ ही उन्हें कैसा जीवन साथी चाहिए इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा सम्मेलन की शुरुआत में सभी प्रत्याशियों को संकल्प दिलाया जाएगा कि यदि उनका उत्तम रिश्ता तय होता है और वे शादी समारोह आयोजित करते हैं तो कोविड 19 के जो नियम सरकार द्वारा निर्धारित किए गए है उनके तहत ही आयोजन करेंगे। सम्मेलन को ज़ूम एप और फ़ेसबुक पर लाइव किया जाएगा।
पर्यावरण बचाने में सार्थक पहल।
राहुल सेठी व अन्य पदाधिकारियों ने बताया की इस सम्मेलन में किसी भी तरह के काग़ज़ का उपयोग नहीं किया जाएगा। व्हाट्सएप के माध्यम से प्रत्याशियों के बायोडेटा मंगाए गए थे। अब व्हाट्सएप के माध्यम से ही उन सभी बायोडेटा की पीडीएफ वाली उत्तम रिश्ते पुस्तक भेजी जा रही है। इस सम्मेलन की शुरुआत में मंगलाचरण होगा। इसके बाद सभी प्रत्याशी बारी-बारी से अपना परिचय देंगे।
Related Posts
May 28, 2023 टीपीए ने प्रधान आयकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
छोटे - मोटे डिफॉल्ट होने पर भी प्रॉसीक्यूशन नोटिस भेजे जाने का किया विरोध।
इंदौर : […]
August 11, 2022 हास्य का ब्लास्टर डोज,’मास्तर ब्लास्टर का दमदार मंचन
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित सभागृह में आयोजित मराठी नाट्य […]
April 11, 2021 एमवायएच और चाचा नेहरू अस्पताल में भी होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज
कोविड उपचार हेतु इंडेक्स अस्पताल में रिजर्व किए गए 800 बेड।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री […]
August 7, 2022 तीन फ्लाईओवर के टेंडर को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी, चौथे पर भी शीघ्र होगा निर्णय
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता खत्म होने के बाद आईडीए की बोर्ड बैठक […]
April 11, 2021 कपड़े की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश धराए, नकदी व माल बरामद
इंदौर : दिनदहाडे दुकानों के गल्ले से रूपये चोरी करने वाले दो बदमाश एरोड्रम पुलिस की […]
September 10, 2020 नवजात बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे महिला सहित दो आरोपी बन्दी इंदौर : 10 दिन की बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने […]
August 10, 2022 रोक के बावजूद बलपूर्वक महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता..!
बेरीकेट्स हटाकर अंदर चले गए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
उज्जैन : पार्टी विथ डिफरेंस […]