महिला दिवस के मौके पर आयोजित विचार प्रवाह के अभिव्यक्ति कार्यक्रम में बोली अतिथि वक्ता।
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह में हुए इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डाॅ. माधवी पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी और डाॅ. समीक्षा नायक ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों को लेकर अनुभव साझा किए। अतिथि वक्ताओं ने कहा कि साहस भारतीय नारी का बड़ा गुण है। चाहे जितना संघर्ष भरा दौर हो, विपरीत परिस्थितियां आएं भारतीय नारी उनका डटकर मुकाबला करती है। जरूरत है कि महिलाएं एकजुट हों और अपने हक की लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ें।
कार्यक्रम में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी विशेष तौर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती सुषमा दुबे ने दिया। संस्था परिचय अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने दिया। सरस्वती वंदना मनोरमा जोशी ने पेश की। अतिथियों का स्वागत सुषमा व्यास, अर्चना मंडलोई, माधुरी व्यास, शोभारानी तिवारी आदि ने किया। स्मृति चिन्ह देवेन्द्र सिंह सिसौदिया, सुनीता फडनीस, उपासना गुप्ता ने प्रदान किए। संचालन डाॅ. दीपा मनीष व्यास ने किया। आभार राधिका रितेश मंडलोई ने माना। इस मौके पर अनेक साहित्यकार, लेखिकाएं, महिला प्राचार्य, प्राध्यापक और महिला संगठनों की पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Related Posts
March 8, 2023 लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने से संबंधित प्रकरण में फरार आरोपी को क्राइम […]
March 8, 2025 मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को लसुड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : देवास नाका के पास फरियादी के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटने वाले बदमाशों को […]
January 7, 2024 बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक होगा एकांगी मार्ग
सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के […]
June 1, 2021 कलेक्टर की चेतावनी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो सील होगी दुकान
इंदौर : जिले में मंगलवार से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह […]
April 26, 2021 प्रभारी मंत्री ने की कोरोना की स्थिति की समीक्षा, रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : रेसीडेंसी कोठी में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के प्रभारी मंत्री […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
July 3, 2024 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, नौ लाख रुपए कीमत के वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो […]