इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हितेश पिता मोहन सोलंकी, 195, बलाई मोहल्ला, सिरपुर धार रोड इंदौर होना बताया गया है।
पकड़े गए सटोरिये से 07 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 01एलईडी टीवी, 01 सेट टॉप बॉक्स, व सट्टे के हिसाब–किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा चंदन नगर क्षेत्र के सिरपुर धार रोड स्थित ,बलाई मोहल्ले में स्वयं के घर से ही ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
आरोपी संचालक द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10% और एजेंट आईडी पर 5% कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया।
थाना चंदन नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 109 भादवि, सार्वजनिक जुआ एक्ट 3/4, एवं 66 IT एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
June 22, 2022 अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ाए दो आरोपी, 43 गैस सिलेंडर जब्त
इंदौर : अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं व्यापार करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
June 14, 2023 रेकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
क्राइम ब्रांच ने गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफतार।
इंदौर : दिन के समय कालोनियों […]
January 14, 2024 राह चलते छात्र से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश पकड़ाए
भंवरकुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त […]
October 4, 2020 कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है- विजयवर्गीय
इन्दौर : बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक फिर प्रदेश की स्थिति सुधरने लगी है। आज सड़कें […]
January 3, 2022 अस्पतालों के 25 फीसदी बेड कोरोना पेशेंट्स के लिए आरक्षित रखने के दिए गए निर्देश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आ रहे उछाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को आयएमए के […]
July 20, 2019 इंदौर पेपर ट्रेडर्स के चुनाव में मित्तल अध्यक्ष, वगेरिया सचिव इंदौर: इंदौर पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन की साधारण सभा शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान […]
January 27, 2022 कॉलेज की छात्राओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार
इंदौर : छत्रीपुरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज की छात्राओं […]