पूजा – अर्चना के साथ की गई डिजिटलीकरण की शुरुआत।
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा ई-गवर्नेंस क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए, कार्यालय के विभिन्न विभागों की नस्तियों को डिजिटल किए जाने की शुरुआत की गई है। प्राधिकरण कार्यालय में फाइल ट्रेकिंग सिस्टम एवं ऑनलाइन लीज मेनेजमेंट सिस्टम को पहले से ही सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर. पी.अहिरवार ने बताया कि फाइलों के डिजिटलीकरण की शुरुआत पूजा – अर्चना के साथ की गई।
प्राधिकरण कार्यालय की लगभग 85,000 से अधिक नस्तियों को डिजिटल किया जाएगा। 70 पृष्ठ प्रति नस्ति की औसत से लगभग 50 लाख पृष्ठ स्केन किए जाएगें। फाइल के स्टोरेज हेतु 2 TB क्षमता की 10 से अधिक हार्डडिस्क का प्रयोग किया जाएगा।
नस्तियों के डिजिटलीकरण से कार्यालय की संपदा एवं तकनीक सहित समस्त शाखाओं के दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, फाइल के खो जाने, खोजने में समय लगने एवं दस्तावेजों के नष्ट होने जैसे चुनौतियों का समाधान होगा। प्राधिकरण द्वारा निविदा के माध्यम से नियुक्त एजेंसी को यह कार्य एक वर्ष की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
Related Posts
May 10, 2024 बीजेपी के विकिपीडिया थे गोविंद मालू
स्मृति शेष
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू के निधन की खबर ने सभी […]
June 20, 2021 सिंगल डिजिट में सिमटा कोरोना संक्रमण, लगभग खत्म हुआ दूसरी लहर का प्रकोप
इंदौर : तीसरी लहर आए या न आए पर कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग दम तोड़ चुकी है। इसका सबूत […]
February 8, 2023 केनोए स्लालोम में मप्र ने चारों स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
कबड्डी में मप्र की लड़के - लड़कियों की […]
July 10, 2022 टीबी उन्मूलन को लेकर रखी गई परिचर्चा, 2025 तक इंदौर को टीबी मुक्त करने का तय किया लक्ष्य
इंदौर : देश और प्रदेश के साथ इंदौर को भी 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया […]
March 3, 2024 आईएमए के दो दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव का समापन
देशभर से आए कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने साझा किए अपने अनुभव।
समय के साथ हो रहे […]
November 5, 2020 पुलिस और न्यायालय के बीच समन्वयक की भूमिका निभाता है अभियोजन- यादव
इंदौर : विजय यादव, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा समस्त उपसंचालक अभियोजन, […]
February 2, 2022 तेजाजी नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी […]