भोपाल: राज्यसभा चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर मप्र में शिवराज मन्त्रिमण्डल के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप देने के लिए सीएम शिवराज सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में जुटे हैं। कुछ नामों को लेकर मतभेद हैं जिन्हें सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
अगले हफ्ते हो सकता है मन्त्रिमण्डल का विस्तार..?
बुधवार को सीएम शिवराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लम्बी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार सीएम शिवराज के अधिकार क्षेत्र का मामला है। वे जल्द ही दिल्ली जाएंगे, वहां से हरी झंडी मिलते ही वे मंत्रिमंडल का विस्तार कर देंगे।
बुधवार शाम जा सकते हैं दिल्ली..
इस बीच पता चला है कि सीएम शिवराज आज (बुधवार) शाम दिल्ली जा सकते हैं। वे वहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे। उधर सूत्रों से खबर मिली है कि यूपी के राज्यपाल को मप्र का कार्यवाहक राज्यपाल बनाया जा सकता है।
ये सारे संकेत बता रहे हैं कि शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है।
Related Posts
February 11, 2023 इंदौर की आधी आबादी आ सकती है लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में..!
इंदौर में दुनिया के सबसे बड़े प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे में हुआ खुलासा।
'हेल्थ […]
October 6, 2023 महाकाल की तर्ज पर होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
कैलाश विजयवर्गीय की मांग पर स्टेशन की बनेगी नई डिजाइन। रेलमंत्री ने किया ऐलान।
इंदौर […]
December 11, 2021 गुरुचरित्र के पारायण के साथ हुई दत्त जयंती महोत्सव की शुरुआत
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में सात दिवसीय दत्त […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
April 24, 2024 कलयुग में राम नाम के साथ हनुमानजी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है : रश्मिदेवी
कैट रोड स्थित हरिधाम पर झांसी की मानस कोकिला रश्मिदेवी के श्रीमुख से हनुमत कथा का […]
July 8, 2020 मतदाता सूची के प्रारूप पर दावे- आपत्तियों की तारीख 25 जुलाई तक बढ़ाई गई भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की […]
April 5, 2023 जैन तीर्थ शिखरजी के टूर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
फेसबुक पर टूर संबंधी विज्ञापन देकर फरियादी से ठग लिए थे हजारों रूपए।
इंदौर : सम्मेद […]