इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 60 वे स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और INH हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे। श्री मेहता दिल्ली से और द्विवेदी रायपुर से इंदौर पहुंचे। देवी अहिल्या विमानतल पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी और कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने दोनों अतिथियों की अगवानी करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश पहले ही इंदौर आ चुके हैं।
जाल सभागृह में है स्थापना दिवस कार्यक्रम।
इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह आज 9 अप्रैल को शाम 6.30 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह के तहत राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान में “सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया कैसे बचाए अपना वजूद” विषय पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश अपनी बात रखेंगे। विषय प्रवर्तन डॉ.हिमांशु द्विवेदी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता करेंगे। समारोह के दूसरे चरण में सक्रिय पत्रकारिता के 50 वर्ष पूरे करने वाले पत्रकार साथियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी पत्रकार साथी और शहर के विशिष्टजन सादर आमंत्रित हैं।
Related Posts
November 7, 2021 शर्मनाक : नराधम बाप ने किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : खजराना में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता और पड़ोस में रहने वाले किराएदार […]
June 3, 2024 गुरुजी सेवा न्यास इंदौर की 51 बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
गुरु गोलवलकर की 51वी पुण्यतिथि पर 05 जून को सेवा भारती के साथ मिलकर आयोजित होंगे […]
August 16, 2026 स्पोर्ट्स के लिए सबकुछ करेगी सरकार
सीएम डॉ. मोहन बोले : सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनाएंगे स्टेडियम।
राजा भोज मल्टी […]
March 2, 2021 विधानसभा में पेश किया गया मप्र का पहला पेपरलेस बजट, आत्मनिर्भर मप्र पर किया गया फोकस
भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट 2021—22 पेश […]
January 9, 2020 50+ उम्र के लोगों के लिए परिचय सम्मेलन 19 जनवरी को। इंदौर : राजस्थान के निवासी भंवरलाल जोशी की उम्र 80 के पार है। उनके 15 नाती- पोते हैं। […]
March 17, 2023 राजेंद्र नगर में गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव
नर्मदा नगर चौराहे पर मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा।
सूर्य को अर्घ्य देने के साथ निकाली […]
April 30, 2021 बीमा कंपनियां एक घंटे में निपटाएं कैशलेस क्लेम, IRDAI ने दिए निर्देश
नई दिल्ली : इंश्योरेंस रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमाकर्ताओं […]