विद्याधाम में संग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
Last Updated: April 18, 2024 " 08:18 pm"
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन बुधवार को महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा और पं. योगेश पाराशर के निर्देशन में हुआ। आश्रम के 21 विद्वानों द्वारा संग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई। उसके पूर्व दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव की महाआरती की गई। इसके पूर्व श्रीराम महायज्ञ भी संपन्न हुआ।
आश्रम परिवार के यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि महानवमी पर सौग्यवती एवं कन्या पूजन भी किया गया। अब 23 अप्रैल को हनुमान प्राकट्य महोत्सव में सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार तथा प्रकटोत्सव के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। संध्या को रामायण पाठ होगा।