इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों में अभी भी उतार- चढ़ाव देखने में आ रहा है। शनिवार को संक्रमण की दर 2 फीसदी से ज्यादा हो गई। संक्रमित मामले 50 के करीब दर्ज किए गए।
49 नए संक्रमित मामले दर्ज।
शनिवार को 1037 सैम्पल लिए गए। रेपिड मिलाकर 2350 सैम्पल टेस्ट किए गए। 2293 निगेटिव पाए गए। 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपीट पॉजिटिव 4 निकले। आज दिनांक तक कुल 794621 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। इनमें 57718 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें से 98 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
17 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 17 मरीज कोरोना मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 56475 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं। 317 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
कोई नई डेथ नहीं।
राहत की बात ये है कि बीते दो हफ्तों में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि अभी तक कुल 924 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
July 30, 2025 रूस में भूकंप के तगड़े झटके से हिली धरती
समुद्र में उठी ऊंची लहरें, पांच देशों में सुनामी का हाई अलर्ट।
रिक्टर स्केल पर 8.8 […]
December 22, 2020 बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति- नीति और विचारधारा का पढ़ाया गया पाठ
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रं. 4 के शहीद भगतसिंह मंडल में रविवार से चल रहे दो दिवसीय […]
April 9, 2021 उज्जैन में भी लागू हुआ लॉकडाउन, पर्व स्नान पर लगाई गई रोक
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के तहत कानून व्यवस्था […]
July 16, 2024 पटवारी के खिलाफ बयान देकर बुरे फंसे चौरडिया, मप्र कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस
48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की […]
June 20, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर : संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को […]
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
December 24, 2020 मकर संक्रांति पर होगा विद्याधाम के गौशाला द्वार का शुभारंभ
इंदौर : राजराजेश्वरी जगत जननी माँ पराम्बा ललिता महात्रिपुरसुन्दरी श्री श्रीविद्या के […]