गीता – रामेश्वर ट्रस्ट ने शासकीय कन्या माध्यमिक क्रमांक 21 की बालिकाओं को वितरित किए कंबल।
इन्दौर : गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा परदेशीपुरा स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रं. 21 में पढ़ने वाली बालिकाओं को ब्लेंकेट (कम्बल) वितरित किये गये। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व विधायक अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए सत्यनारायण पटेल ने कहा कि इन बालिकाओं के बीच आकर मैं धन्य हो गया। शासकीय स्कूल में पढाई करने के साथ अपने परिवार की देख-रेख की जिम्मेदारी भी ये बालिकाएं उठाती हैं। इन बालिकाओं के जज्बे को वे प्रणाम करते हैं। समाजसेवी मदन परमालिया ने कहा कि मैं भी शासकीय स्कूल में पढ़ा हूॅ और ऐसे स्कूल में आता हूॅ तो मुझे गर्व महसूस होता है कि यहां पर पढ़े हुए बच्चे देश में शीर्ष स्थान पाते है। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था प्रभारी मुकेश मिमरोट, धर्मराज रेनीवाल, कैलाश बंसीवाल, मदनलाल लोदवाल, जयेश बंसीवाल आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार आर्य ने किया। आभार ट्रस्ट की ओर से मदन परमालिया ने माना।
Related Posts
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
March 3, 2020 ‘नो पॉलिटिक्स एट पितृ पर्वत’ एक पखवाड़े से भक्ति भाव में डूबे हैं कैलाश विजयवर्गीय ।। कीर्ति राणा।।
इंदौर : पितरेश्वर हनुमान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न उत्सवों […]
February 25, 2023 आय की असमानता को दूर करना भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष बड़ी चुनौती ; डॉ. डेनिस विक
18वीं प्रेस्टीज इंटरनेशनल मैनेजमेंट कांफ्रेंस में वक्ताओं ने शोध को समाजोन्नमूलक बनाने […]
September 29, 2020 सांवेर में 380 बूथों पर सम्पन्न होगा मतदान, आचार संहिता लागू
इंदौर : जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने […]
February 15, 2020 पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों की याद में बनाई गई विशालकाय रंगोली इंदौर : पुलवामा हमले की बरसी पर वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए विभिन्न तरीकों से […]
April 29, 2019 संघवी ने भरा नामांकन, जताया जीत का विश्वास इंदौर: कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी ने भी सोमवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय […]
June 20, 2020 बीजेपी कार्यालय और 28 मंडलों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इंदौर : रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के सभी 28 […]