इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से शुक्रवार देर रात जारी किए गए कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 3 इंदौर के और 1 उज्जैन का है। इन्हें मिलाकर अभी तक इंदौर- उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव की तादाद बढ़कर 19 हो गई है। इनमें इंदौर के 16 हैं। 26 मार्च को 52 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, इनमें 3 जांच के अयोग्य पाए गए। 49 की जांच रिपोर्ट आई, 45 सैम्पल निगेटिव और 4 पॉजिटिव रहे। इंदौर के जो 3 पॉजिटिव आए हैं उनमें 1 श्रीनगर कांकड़, 1कोयला बाखल और 1 गुमाश्ता नगर का निवासी है।एक अन्य पॉजिटिव जनसापुरा, उज्जैन का निवासी है।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार 27 मार्च को 300 लोगों की जांच की गई। इनमें से 19 कोरोना संदिग्ध पाए गए। 5 को होम आइसोलेशन और 14 को एमटीएच अस्पताल में आइसोलेशन में भेजा गया है। 27 मार्च को जांच हेतु 63 नए सैम्पल प्राप्त हुए हैं जिनकी रिपोर्ट शनिवार को देर शाम तक आएगी।
Related Posts
November 28, 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दीपों की रोशनी में जगमगाया श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली मनाने।
भक्तों ने दीपदान कर लिया […]
October 9, 2021 नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड
इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को […]
November 15, 2021 बाबासाहब पुरंदरे के निधन से इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया है- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेखक, इतिहासकार और रंगमंच के विराट व्यक्तित्व […]
August 3, 2020 विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बांटी रक्षाबन्धन की खुशियां इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी […]
March 17, 2023 पात्रता न होते हुए भी खुद को राज्य मंत्री बता रहे गोलू शुक्ला..!
इंदौर : चुनावी वर्ष में निगम मंडलों में मनोनीत किए जा रहे बीजेपी नेता खुद को मंत्री से […]
March 18, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड।
कर की राशि बकाया होने पर […]
April 1, 2021 चौतरफा विरोध के चलते झुकी सरकार, निगम करों में किए गए इजाफे पर लगाई रोक
इंदौर : निगम के करों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ उपजे जबरदस्त जनाक्रोश और कांग्रेस द्वारा […]