इंदौर : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस बात को लेकर देशभर के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शहर हो या गांव, हर जगह प्रभात फेरी, शोभा यात्रा और भजन – कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं।घर – घर में रामभक्ति का अलख जगाया जा रहा है।
इंदौर के तम्बोली बाखल, मल्हारगंज में ग्रीष्मा त्रिवेदी के संयोजन में बच्चों ने मिलकर राम लीला का आयोजन किया। बच्चों ने रावण द्वारा सीता मैया के हरण के प्रसंग को मंच पर नाट्य रूप में पेश किया, जिसमें भगवान श्रीराम, सीता मैया को ढूंढते ढूंढते लंका में रावण तक पहुचते है और अंत में उनसे युध्द कर के विजय प्राप्त करते हैं।
इस राम लीला में रामजी का किरदार शुभी यादव,सीता मैया का उन्नति यादव, लक्षमण का किरदार रूचि यादव ने निभाया। हनुमान जी युवराज राठौर बने। रावण का किरदार मोनिका यादव ने निभाया। बच्चों के परिजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने भी इस दौरान मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Related Posts
February 6, 2023 इंदौर – मनमाड रेल परियोजना के लिए महज दो करोड़..!
इंदौर : इंदौर - मनमाड रेल परियोजना के मामले में घूम फिरकर बात फिर सर्वे पर पहुंच गई है। […]
September 25, 2021 अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला
इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से […]
June 8, 2021 Getting the purchase price right: Earn-outs, escrows, and post-closing adjustments in M&A transactions Earn-outs may also be used when the buyer has limited access to funds as of closing and […]
June 3, 2022 चुनाव प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने हेतु लेना होगी अनुमति – कलेक्टर
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर […]
February 11, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले दो तस्कर, […]
April 17, 2022 कर्म में उपासना का भाव होगा तो प्रत्येक कर्म पूजा बन जाएगा- रामनरेशाचार्य
इंदौर : प्रभु श्रीराम और हनुमान भारत भूमि के ऐसे आधार स्तंभ हैं, जिनका आदर्श स्वरूप […]
February 26, 2021 सिकलीगरों के अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार व सामग्री की गई जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स बनाने वाले सिकलीगरों के नवलपुरा, बड़वानी के […]