सूरत : नोटबंदी के बाद चर्चा में आए गुजरात के उधना के फाइनेंसर किशोर भजियावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भजियावाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने छापेमारी में किशोर भजियावाला के पास से 10.45 करोड़ रुपए बरामद किए थे. भजियावाला अपने काले धन को सफेद करने के लिए करीब 700 लोगों की मदद लेता था.
गुजरात के व्यापारी ने इस जुगाड़ से करोड़ों के काले धन को कर दिया सफेद
वहीं सीबीआई और आईटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उसके परिवार वालों के अलग-अलग बैंकों में 56 अकाउंट हैं. इसके अलावा अकेले भजियावाला के पास करीब 27 बैंक अकाउंट्स पाए गए हैं, इनमें से करीब 20 तो बेनामी ही हैं, जिनके जरिए से भजियावाला बड़ी तादाद में कालेधन को सफेद करता था.
बता दें कि आईटी विभाग ने अभी तक भजियावाले के पास से 1,45,50,800 रुपए नई करंसी में, 1,48,88,133 रुपए का सोना, 4,92,96,314 रुपए के सोने के आभूषण, 1,39,34,580 की कीमत की हीरों के आभूषण और 77,81,800 रुपए की चांदी बरामद हुई थी. बैंकों और बड़े नेताओं की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले को आईटी विभाई ने सीबीआई को सौंप दिया गया है.
Related Posts
July 18, 2022 दूसरे चरण के मतदान वाले नगरीय निकायों में 20 जुलाई को होगी मतगणना
5 नगर निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में होगी मतगणना।
भोपाल : नगरीय निकाय […]
June 2, 2021 चलती ट्रेन में युवती का कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्रेम प्रसंग का था मामला
इंदौर : इंदौर- बिलासपुर ट्रेन में सीहोर के समीप भोपाल निवासी युवती का कत्ल करने वाला […]
November 29, 2022 इंदौर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात
इंदौर : मंगलवार को फिर एक महिला की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। रावजी बाजार थाना […]
February 25, 2020 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यकर्ताओं ने की जोरदार अगवानी इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मंगलवार […]
May 16, 2022 5 आवेदकों से ऑनलाइन ठगी गई एक लाख रुपए से अधिक राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की 05 शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा शिकायतकर्ताओं के […]
December 13, 2022 25 प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी करेगा माहेश्वरी समाज
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधि मंडल।
प्रवासी […]
April 7, 2019 इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह 9 अप्रैल को इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी से […]