इंदौर : दुनियाभर के 55 देशों से आए सैकड़ों स्टूडेंट्स शुक्रवार को किरण गांधी की संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए। अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगीत निदेशक, ड्रमर, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता किरण गांधी ने एमरल्ड हाइट्स में आयोजित राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कांफ्रेंस में आए स्टूडेंट्स के साथ संगीत के जरिए नाता जोड़ा।
हर कोई झूमने पर हुआ मजबूर।
स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह और प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि न्यूयार्क और मुंबई में रही किरण का संगीत विदेशों में ज्यादा लोकप्रिय है और विदेशों से आए स्टूडेंट्स उनकी धुनों का ही मानों इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने संगीत का ऐसा जादू बिखेरा कि महफिल में सभी झूमते नजर आए। बेहतरीन ड्रमर और इलेक्ट्रानिक म्युजिक कंपोजर किरण ने जब ड्रम पर हाथ चलाया तो मानो हाल में मौजूद हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया।
फिर उन्होंने अलग-अलग देशों से आए बच्चों खासकर लड़कियों को मंच पर बुलाया और उनके साथ डांस करते हुए प्रस्तुति दी। किरण का संगीत महिलाओं को समर्पित होता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने के उद्देश्य से लंदन मैराथन में हिस्सा लिया था। वे दुनिया के कई बड़े अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सवों में प्रस्तुति दे चुकी हैं।
बच्चों के साथ बांटे अनुभव।
इसके पूर्व बहुआयामी कलाकार किरण गांधी ने अपने संगीत और समाजसेवा से जुड़े अनुभव भी बच्चों के साथ बांटे। वे कॉन्फ्रेंस में अतिथि वक्ता के बतौर भी शामिल हुई।
Related Posts
July 4, 2025 इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप जॉब ओरिएंटेड कोर्स प्रारंभ करेगा देवी अहिल्या विवि
अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे नए कोर्स।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में […]
February 26, 2021 गोडसे भक्त को कांग्रेस में शामिल करने पर भड़के अरुण यादव, कमलनाथ की मंशा पर उठाए सवाल.?
भोपाल : मध्य प्रदेश की सियासत में हिंदू महासभा से नाता रखने वाले बाबू लाल चौरसिया के […]
January 6, 2021 बर्ड फ्लू की दस्तक से सतर्क हुई सरकार, सीएम ने बैठक लेकर सजगता बरतने के दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह इंदौर रवाना होने के पूर्व अपने […]
August 7, 2021 नीरज के गोल्ड जीतते ही पदक तालिका में टॉप 50 देशों में पहुंचा भारत
नई दिल्ली : भारत के लिए टोक्यो ओलिम्पिक में शनिवार का दिन बेहद उत्साहवर्धक रहा। भला […]
June 9, 2024 महेश नवमी पर वेंकटेश देवस्थान में किया गया संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
इंदौर : महेश नवमी के अवसर पर शनिवार को मध्य क्षेत्र माहेश्वरी समाज के बैनर तले श्री […]
February 7, 2017 ‘नोबल पुरस्कार’ पर चोरों ने किया हाथ साफ, कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में चोरों का हौसला बुलंद है. पुलिस के तमाम दावों के […]
May 28, 2020 निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही, स्टॉफ में कोरोना संक्रमण की छुपाई जानकारी..? इंदौर : सीएचएल हॉस्पिटल में गुपचुप तरीके से कोरोना संक्रमितों का इलाज़ किये जाने का मामला […]