यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने की कवायद के विरोध में किया था आत्मदाह का प्रयास।
पीथमपुर के निवासियों, उद्योगों के श्रमिक व कर्मचारियों ने किया जंगी था प्रदर्शन।
मुकम्मल बंद रहा पीथमपुर।
चिकित्सकीय टीम को दिए जरूरी दिशा निर्देश।
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को पीथमपुर में आग की चपेट में आए युवकों से मुलाकात की। मंत्री विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायल हुए दोनों युवकों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी और किसी भी प्रकार की कमीं नहीं आने दी जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान किया था आत्मदाह का प्रयास।
पीथमपुर के निवासियों, औद्योगिक संस्थानों के संचालकों, श्रमिकों व कर्मचारियों ने यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जंगी प्रदर्शन किया था। इस दौरान समूचा पीथमपुर मुकम्मल बंद रखा गया था। प्रदर्शन के चलते ही दो युवकों ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उन्हें झुलसी हालत में इंदौर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Related Posts
November 12, 2020 रिकॉर्ड मतों से जीते सिलावट का बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
इंदौर : सांवेर की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट का स्वागत समारोह […]
June 22, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध संस्थानों में किया गया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध संस्थानों में योगाभ्यास […]
September 7, 2021 प्लॉट, फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर बिल्डर पुलिस गिरफ्त से बाहर
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। […]
March 12, 2022 बीजेपी में कार्यकर्ताओं की योग्यता और मेहनत को दिया जाता है महत्व- शर्मा
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त नगर […]
February 20, 2025 कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की […]
May 26, 2021 भारत सरकार के नए आईटी नियमों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा व्हाट्सएप
नई दिल्ली : वॉट्सऐप (WhatsApp) भारत सरकार के नए आईटी नियमों (IT Rules) के खिलाफ अदालत […]
September 14, 2022 बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी और भांजे ने मिलकर की थी हत्या
थाना एरोड्रम क्षेत्र के स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास अज्ञात व्यक्ति के अंधे […]