मुम्बई : गुलशन कुमार हत्या के मामले से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। इसमें मर्डर के एक दोषी अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट की सजा को बरकरार रखा गया है। अब्दुल रऊफ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी है। उसे सेशन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट ने साफ कहा कि अब्दुल रऊफ किसी तरह की उदारता का हकदार नहीं है क्योंकि वह पहले भी पैरोल के बहाने बांग्लादेश भाग गया था।
जानकारी मिली है कि राशिद मर्चेंट (रऊफ का भाई), जिसे सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया था, उसे भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अगस्त 1997 में हुई थी गुलशन कुमार की हत्या।
टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में हत्या कर दी गई थी।उन्हें मंदिर के बाहर 16 गोलियां मारी गई थीं। इसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं कुछ पर मुकदमे चल रहे हैं। जस्टिस जाधव और जस्टिस बोरकर ने याचिका पर फैसला सुनाया।
पैरोल से भागा था अब्दुल रऊफ।
अब्दुल रऊफ को गुलशन कुमार हत्या के केस में दोषी ठहराया गया था। अप्रैल 2002 में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। फिर 2009 में वह पैरोल लेकर बाहर आया और बांग्लादेश भाग गया। बाद में उसे बांग्लादेश से भारत लाया गया था।
Related Posts
December 18, 2020 पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब मप्र में बिजली भी हुई महंगी..!
भोपाल : एमपी में एक बार फिर सरकार ने उपभोक्ताओं को बिजली का झटका दिया है।पेट्रोल,डीजल व […]
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
November 12, 2022 पब कल्चर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा, इसपर लगे रोक
मां अहिल्या की नगरी को हम बिगड़ने नही देंगे।
नशे के कारोबार और पब संस्कृति पर कसेंगे […]
July 31, 2023 बाबा महाकाल की सवारी रोकने संबंधी बात कहने वाला युवक गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने अदालत में पेश कर भिजवाया जेल।
उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी पर […]
February 28, 2020 नंदानगर ईएसआई अस्पताल को उन्नत कर जुटाई गई अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं इंदौर : नंदा नगर स्थित ईएसआईसी आदर्श अस्पताल जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप और नई उपचार […]
October 9, 2022 आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लिए खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ाए सरकार – डॉ. डेविश जैन
इंदौर : ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोया सम्मेलन के दौरान सोपा के […]
July 26, 2024 ईश्वर का आशीर्वाद मिले की मैं फिर से ज्यादा आयकर दे सकूं
महापौर बनने के बाद मेरी आय कई गुना घटी : महापौर भार्गव
इंदौर : बुधवार को आयकर भवन […]