इंदौर : अक्षय तृतीया पर निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा के मार्ग पर चल रहा विवाद गृहमंत्री नरोत्तमजी मिश्रा ने यह कह कर समाप्त कर दिया कि परशुराम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाए, परमिशन पहुंच जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी पुलिस सक्षम है।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संस्थापक विकास अवस्थी एवं यात्रा संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि परंपरागत शोभायात्रा मार्ग को लेकर विगत 4 दिनों से विवाद चल रहा था। युवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल इस बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिला और उनसे परमिशन दिलाने का निवेदन किया। इसपर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप धूमधाम से शोभायात्रा निकालिए परमिशन आपके पास पहुंच जाएगी।
पत्रकारों द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ही नहीं कोई भी समाज किसी भी देवी देवता की शोभायात्रा निकालना चाहेगा तो उसमें कभी कोई अवरोध नहीं आएगा। किसी का धर्मस्थल बीच में आता भी है तो वहां की व्यवस्था बनाने के लिए हमारी पुलिस सक्षम है।
इस अवसर पर आशीष दीक्षित, लालजी तिवारी, अनूप शुक्ला, कन्नू मिश्रा, अभिषेक पांडे, अंकित त्रिवेदी, विजेंद्र दीक्षित, कमल दीक्षित,राजेश दुबे, संजय तिवारी उपस्थित थे।
Related Posts
October 6, 2020 नया नौ दिन, पुराना सौ दिन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अनुभव भी कोई चीज होती है। इसके दर्शन चेन्नई ने किंग्स इलेवन को […]
November 15, 2021 महानाट्य जाणता राजा के निर्माता शिवशाहीर बाबासाहब पुरंदरे नहीं रहे
इंदौर : छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को महानाट्य 'जाणता राजा' के जरिए जन-जन तक […]
July 6, 2024 पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
महिला संगठनों और प्रबुद्ध महिलाओं ने गृहमंत्री अमित शाह के नाम कलेक्टर को सौंपा […]
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
August 4, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह को महोत्सव के रूप में मनाएगी बीजेपी, सांवेर में 5 लाख लड्डुओं का होगा वितरण इंदौर : 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर होने जा रहे मन्दिर निर्माण के भूमिपूजन […]
December 25, 2024 बाबासाहब की कथित अवमानना को लेकर निगम परिषद में भारी हंगामा
बीजेपी पार्षदों ने पोस्टर लहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर लगाया […]
June 6, 2023 विधानसभा चुनाव में तैनात होंगे ढाई लाख अधिकारी – कर्मचारी
सितंबर में दिया जाएगा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण।
मध्य प्रदेश में प्रत्येक मतदान […]