उज्जैन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी) का शुभारंभ रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर, आगर में मालवा प्रांत के प्रांत संघचालक डा.प्रकाश शास्त्री और वर्ग के सर्वाधिकारी डा.अजय जैन, वरिष्ठ सर्जन खरगोन के आतिथ्य में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.प्रकाश शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि तरुण व्यवसायी स्वयंसेवक, संघ स्थान पर मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होता है तथा समाज जीवन के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज परिवर्तन में अपनी भूमिका प्रमाणिकता से निभाता है।
संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसयी) 19 मई से 3 जून 2024 तक चलेगा। 15 दिवसीय शिक्षा वर्ग में मालवा क्षेत्र(उज्जैन/इंदौर संभाग) के 28 जिलों से कुल 371 प्रशिक्षार्थी सहभागी हुए हैं जिन्हें 41 शिक्षक प्रशिक्षण देंगे।
सभी प्रशिक्षार्थी अपने स्वयं के व्यय से वर्ग में पहुंचे है और निर्धारित शुल्क जमा कर वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
आगर मालवा जिले के अधिकतम ग्रामों से प्रशिक्षार्थियों के भोजन हेतु समिधा( रोटी) संग्रह की जाएगी।
Related Posts
October 11, 2023 आदर्श आचरण संहिता सहित प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से करवाया जाएगा पालन
विधानसभा निर्वाचन-2023
स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न।
इंदौर : भारत निर्वाचन […]
August 7, 2021 हरतरह के माफिया पर कसेगा शिकन्जा, मप्र सरकार ला रही गैंगस्टर विरोधी विधेयक
इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों […]
March 5, 2023 शायर अजीज अंसारी के जन्मदिन पर उनकी तीन पुस्तकों का होगा विमोचन
मुशायरे की भी सजेगी महाफिल।
इंदौर : मशहूर शायर अजीज अंसारी के 82वें जन्मदिन पर छह […]
April 7, 2021 देश में दूसरी बार एक लाख से ज्यादा मिले नए संक्रमित
नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने मंगलवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर […]
December 26, 2020 धार जिले के किसान ने पीएम मोदी को बताया, नए कृषि कानून हैं लाभदायक
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर संभाग के धार […]
April 28, 2022 डीजीपी ने बाणगंगा और महिला थाने का किया निरीक्षण, शिकायतों के समाधान का लिया फीडबैक
इंदौर : डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को पुलिस थाना बाणगंगा एवं […]
January 1, 2024 पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम
मंगलवार सुबह तक सामान्य हो जाएगी स्थिति ।
ऑयल कंपनी, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के […]