हर घर तिरंगा अभियान में इंदौर पुलिस ने निभाई भागीदारी, तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

  
Last Updated:  August 13, 2022 " 02:37 pm"

इंदौर : आजादी के 75 वर्ष होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में इंदौर पुलिस भी अपनी भागीदारी निभा रही है।

इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।
मार्चपास्ट में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) निमिष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 संपत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) महेशचंद्र जैन, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) रजत सकलेचा,अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 जयवीर सिंह भदौरिया, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 , राजेश व्यास, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 प्रशांत चौबे, अति. पुलिस उपायुक्त आसूचना अमरेन्द्र सिंह, विभिन्न अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्त, कई थाना प्रभारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेशचंद्र शर्मा, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
ये तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से शुरू होकर, गुरुद्वारा वीर सावरकर मार्केट से होते हुए पुनः राजवाड़ा पर समाप्त हुई।
इस दौरान देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिरंगा लहराते हुए पुलिस आयुक्त सहित सभी प्रतिभागी, लोगों से आग्रह कर रहे थे कि वे तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा तादाद में जुड़ें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *