इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा नवंबर में दलाल बाग में प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में जनता को भरपूर सुविधा दी जाएगी ।
विधायक शुक्ला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला चल रहा है । इसके अंतर्गत एक तरफ जहां पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ गरीब परिवारों के बुजुर्ग व्यक्तियों को भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जा रहे हैं । पिछले कई महीनों से चल रहे इस सिलसिले को अब और ज्यादा ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
शुक्ला ने कहा कि नवंबर में उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दलाल बाग में सीहोर के प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा । यह कथा दलालबाग के विशाल परिसर में 24 नवंबर से शुरू होगी जो कि 30 नवंबर तक चलेगी । इस कथा के आयोजन की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। कथा में भाग लेने के लिए आने वाले भक्तजनों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Related Posts
October 22, 2022 पोलैंड की वारसा यूनिवर्सिटी के समर स्कूल प्रोग्राम में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने की शिरकत
इंदौर: इंटरनेशनल स्टूडेंट एक्सचेंज एंड नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम के तहत प्रेस्टीज […]
December 17, 2021 सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : महिलाओं से सीरियल लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में पुलिस ने धर- दबोचा। […]
June 8, 2017 राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी किसानों के समर्थन राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी […]
November 12, 2021 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में तीन भारतीय फिल्में प्रतिस्पर्धा श्रेणी में शामिल
नई दिल्ली : भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता के लिए […]
December 13, 2024 अखंड धाम पर 57 वा अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन 15 दिसंबर से..
सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू […]
February 23, 2019 सरकार, बीसीसीआई का फैसला हमें मंजूर होगा-विराट नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि पाकिस्तान के साथ खेलने या न […]
February 16, 2019 कपिल शर्मा शो से बाहर हुए सिद्धू, महंगा पड़ा पाकिस्तान प्रेम मुम्बई: पुलवामा हमले को लेकर दिया गया नवजोत सिद्धू का बयान उन्हें महंगा पड़ा। सोनी टीवी […]