रांगोली सजाई व सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के संरक्षक गोविन्द मालू ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह 13 वें वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर शहर के हर श्मशान (मुक्तिधाम) के मुख्यद्वार पर “एक दीया,पुरखों के नाम” लगाया गया। रंगबिरंगी रंगोली का आसन सजाकर पुरखों का पुण्य स्मरण करते हुए उनसे राष्ट्र की सुख, समृद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद और कृपा की प्रार्थना की वहीं अपनी त्रुटियों का प्रायश्चित किया। मालू ने बताया कि पुरखों की याद में दीप जलाने का यह अनुष्ठान नरक चतुर्दशी के दिन इसलिए महत्वपूर्ण है,कि इस दिन पितृमोक्ष की कामना करने पर पितृशांति मिलती है,जिससे जीवन सुखमय व समृद्धशाली होता है।
मुख्य कार्यक्रम जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर गोविन्द मालू के नेतृत्व में हुआ। सभी ने सामुहिक मंत्रोच्चार के साथ दीप दान किया।
संस्था के लालू शर्मा,बिरजू शर्मा,चिंटू यादव,दीपू माली,अंकित वर्मा,बाबू यादव ने आकर्षक रंगोली बनाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जवाहर मंगवानी,आदर्श सचान,राजेश वर्मा,अंशुल पंडित,मुकेश खिंची,जितेन्द्र नावरे, अमित विजयवर्गीय,विशाल देशपांडे,दिनेश गोयल,विपुल गोयल,अमित झा,स्वप्निल तायडे,अमन कसेरा आदि मौजूद थे ।
Related Posts
June 2, 2019 झुलसाती धूप से इंदौर के बाशिंदों को मिली राहत, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर: चिलचिलाती धूप से झुलसते इंदौर सहित मप्र के कई शहरों के बाशिंदों को थोड़ी सी राहत […]
May 23, 2024 पूर्व सीएम शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई
एक कंपनी में प्रबंध पार्टनर हैं कुणाल।
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री […]
May 27, 2021 इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत
इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी […]
December 28, 2018 जीवनभर पीड़ितों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे तपन भाई.. इंदौर: दो- तीन दिन पहले ही पता पड़ा था कि समाजसेवी तपन भट्टाचार्य निजी अस्पताल में भर्ती […]
December 15, 2023 जियो ने लॉन्च किए तीन नए जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स
प्लान के साथ मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन।
15 दिसंबर से लाइव हुए प्लान्स।
फ्री […]
June 21, 2023 एमवाय अस्पताल में बिना खर्च के की गई महिला की बेरियाट्रिक सर्जरी
इंदौर : एम वाय अस्पताल में एक महिला की नि:शुल्क बेरियाट्रिक सर्जरी की गई। डॉ. अरविंद […]
December 20, 2022 वर्षा ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित की विशालतम रंगोली
6075 स्क्वेयर फीट में निर्मित है यह रंगोली।
मधुबनी, गौंड, वरली, राजस्थानी लोक कलाओं […]