इंदौर : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहर्रम की दस तारीख, मंगलवार 9 अगस्त को करबला पहुंचने वाले सरकारी ताज़िए और अखाड़ों का सम्मान सर्वधर्म संघ के मंच से किया । सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग ने बताया की बरसों से सर्वधर्म संघ के माध्यम से ताजिए और अखाड़ों का इस्तकबाल किया जाता रहा है । प्रतिवर्षानुसार इस साल भी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उपस्थित होकर मोतियों की माला पहनाकर अखाड़ों के उस्तादों व कलाकारों का सम्मान किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए ।
इस मौके पर सर्वधर्म संघ के उपाध्यक्ष रियाज खान, वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष शकील राज, पत्रकार प्रितेश जैन, यूनुस हाजी,मुकेश बजाज, जफर खान, फैजान बेग, समीर बेग, विक्की अंसारी, धर्मेंद्र पैमाल, गोलू शेख, सोहेल पठान,दिलशाद खान, माजिद आलम, दीपक शर्मा, गोलू सलीम, राजेश चौहान, भोलाभाई सहित तमाम साथी मौजूद रहे।
शहर काजी का भी किया सम्मान।
मंजूर बेग ने बताया कि इसके पूर्व मोहर्रम की आठ तारीख की रात इमामबाड़े से निकलने वाले सभी ताजियों और अखाड़ों का भी सर्वधर्म संघ के माध्यम से इस्तकबाल किया गया था। शहर काजी इशरत अली और हैदरी अखाड़े के शौकत पहलवान को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम लोगों को इस्लामिक नए साल की शुभकामनाएं भी दी गई।
मंजूर बेग ने जिला और पुलिस प्रशासन को बेहतरीन इंतजाम के लिए धन्यवाद भी दिया।
Related Posts
April 12, 2022 खरगौन में कर्फ्यू जारी, अब तक 95 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
इंदौर : खरगौन जिले में एक- दो घटनाओं को छोड़कर शांति बनी रही। कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील […]
February 8, 2024 16 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा नायता मुंडला में नवनिर्मित बस स्टैंड
नवलखा और तीन इमली के बस स्टैण्ड होंगे शिफ्ट।
कलेक्टर आशीष सिंह ने नये बस स्टैण्ड का […]
August 29, 2022 बीजेपी पार्षद अपने क्षेत्र में पार्टी का चेहरा होता है – वीडी शर्मा
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा, नवनियुक्त पार्षदों की ली परिचय बैठक।
इंदौर : […]
September 1, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया […]
August 2, 2020 गला रेतकर बेरहमी से की गई युवती की हत्या, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल.. इंदौर : पुलिस की सक्रियता पर शहर में आए दिन हो रहीं वारदातें सवाल खड़े कर रहीं हैं। कुछ […]
January 3, 2024 अब लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश जाएगी इंदौर – देहरादून एक्सप्रेस
इंदौर - देहरादून एवं लक्ष्मीबाई नगर - देहरादून एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के साथ […]
April 25, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने दाखिल किया नामांकन
पहले लिया माता - पिता का आशीर्वाद फिर किया मां अहिल्या को नमन।
इंदौर : इंदौर संसदीय […]