इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया।
आरोपी द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए इंटरनेशन नंबर प्राप्त कर, अपनी पहचान छुपाते हुए फरियादी को परेशान किया जा रहा था।
दरअसल, फरियादी द्वारा अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें फरियादी और उसके परिजनों को अंजान नंबरों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील कॉल कर परेशान किया जा रहा था।
इसपर क्राइम ब्रांच इंदौर की सोशल मीडिया टीम द्वारा फरियादी को अश्लील कॉल करने वाले अज्ञात आरोपी एवं मोबाइल ऐप की पूरी जानकारी निकालते हुए आरोपी करण पिता सतीश मौर्य निवासी 69/2 बियाबानी केला माता मंदिर के पास, छत्रीपुरा, इंदौर द्वारा कॉल कर परेशान किया जाना पाया गया।
आरोपी करण से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि उसके द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से इंटरनेशनल नंबर प्राप्त कर, अपनी पहचान को छुपाते हुए फरियादी और उसके परिजन को कॉल पर परेशान किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच इंदौर की शिकायत जांच पर आरोपी के विरुद्ध थाना छत्रीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
Related Posts
January 7, 2019 नेता प्रतिपक्ष चुने गए गोपाल भार्गव भोपाल- वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल भार्गव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। […]
March 17, 2025 राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भोपाल में रीजनल कैंपस स्थापित होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मांग मानी।
भोपाल : […]
November 9, 2023 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त करवाएगी कांग्रेस..!
अपने वचन पत्र में कांग्रेस ने किया है वादा।
जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले […]
April 2, 2025 आवाज आपके व्यक्तित्व और सोच की परिचायक होती है : विजय विक्रम सिंह
भविष्य में एआई का इंपैक्ट कितना होगा यह कहना कठिन है, लेकिन ह्यूमन क्रिएटिविटी की जगह […]
April 4, 2021 फ़िल्म निर्माता तेजन दीक्षित ने इंदौर में शुरू किया अपना नया कार्यालय
इंदौर : सिनेमा जगत में देश भर में अपना और इंदौर का नाम रोशन करने वाले फिल्म निर्माता, […]
May 22, 2021 कलेक्टर का दावा, हालात को और बेहतर बनाने के लिए लगाया गया है लॉकडाउन
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने कहा है कि इंदौर जिले में कोरोना […]
June 27, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक गांजा बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले एक तस्कर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा […]