मुम्बई : एनआईए की मुम्बई स्थित एक विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के सभी आरोपियों को 19 दिसम्बर को अगली सुनवाई के दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत में सात आरोपियों में से केवल तीन आरोपी-लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, समीर कुलकर्णी और अजय रहिरकर ही उपस्थित थे। अदालत ने सभी आरोपियों के पेश न होने का संज्ञान लेते हुए 19 दिसम्बर को अगली सुनवाई के दिन सातों आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है।
मालेगांव मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी को भी आरोपी बनाया गया है।
कोविड महामारी का हवाला देते हुए प्रज्ञा ठाकुर, रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी के वकीलों ने गुरुवार को अदालत में उनके पेश होने से छूट की अर्जी दी थी। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी, लेकिन उन्हें 19 दिसम्बर को अगली सुनवाई के दिन पेश होने का आदेश दिया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि निरोधक कानून, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
29 सितम्बर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में बम विस्फोट की घटना में छह लोग मारे गये थे और सौ से अधिक घायल हो गये थे। बम एक मस्जिद के पास मोटर साइकिल में छुपा कर रखा गया था।
Related Posts
June 2, 2023 क्रीड़ा भारती ने किया अवॉर्ड प्राप्त और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
इंदौर : क्रीड़ा भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित वीर जीजामाता सम्मान से इंदौर के […]
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
April 26, 2020 इंदौर में कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 91 पॉजिटिव मरीजों का और हुआ इजाफा इंदौर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार मिलना शासन- प्रशासन की चिंता को बढ़ा रहा […]
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
September 10, 2021 मंदसौर में मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की मुहर
इंदौर : मंदसौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी इरफान की फाँसी की सजा को […]
January 9, 2023 10 जनवरी को भी नर्सरी से कक्षा 8 वी तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश
ठंड की तीव्रता को देखते हुए स्कूलों में एक दिन और बढ़ाया गया अवकाश।
इंदौर : इंदौर […]
May 10, 2024 पीएम मोदी की वजह से रुका हुआ है तीसरा विश्व युद्ध
पीएम मोदी की तारीफ में कंगना रनौत बोलीं
"विश्व के बड़े नेता प्रधानमंत्री से […]