इंदौर : गीता भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित गीता भवन हाॅस्पिटल में आॅक्सीजन प्लांट का भूमि पूजन शुक्रवार, 7 मई को सुबह 11.15 बजे महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के सान्निध्य में होगा। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सासंद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मैंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, इंविप्रा के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं पूर्व विधायक राजेश सोनकर इस दौरान विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन एवं सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि इस आॅक्सीजन प्लांट की लागत करीब 70 लाख रू. आएगी। यहां प्रतिदिन 100 सिलेंडर आॅक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। भूमि पूजन में आने वाले लोगों से कोरोना प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया गया है।
Related Posts
March 2, 2021 महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन- पूजन के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग
उज्जैन : संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी योगेश देशमुख, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र […]
March 22, 2023 7 लाख रूपए की फर्जी लूट का पर्दाफाश, फरियादी ने ही रची थी साजिश
इंदौर : फर्जी लूट का पुलिस थाना बाणगंगा ने कुछ घण्टे में ही पर्दाफाश कर दिया। फरियादी […]
January 6, 2021 अरविंद तिवारी की कलम से…. ‘राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
अरविंद तिवारी
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
• कमलनाथ जो कहें या करें वह कम […]
September 29, 2022 स्व. उपयोग के आवासीय मकान के संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च तक करने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
इंदौर : स्वयं के आवासीय उपयोग के संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च 2023 तक करने पर 50 […]
September 17, 2022 ऊर्जा दक्षता की जानकारी उत्पादक, वितरक और उपभोक्ता को होना जरूरी
मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा ऊर्जा दक्षता पर एक […]
January 23, 2017 सरकार ने दूसरे राज्यों के नियम सुप्रीम कोर्ट में किए जमा भोपाल। पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई से ठीक पहले राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों के […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]