पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को दिया गया अतिरिक्त ठहराव

  
Last Updated:  September 8, 2023 " 08:19 pm"

इंदौर : नई दिल्ली में 8 सितंबर से प्रारंभ हो रही प्रतिष्ठित G20समिट 2023 को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए हैं। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों को दिया गया अतिरिक्‍त ठहराव: –

  1. 08 और 9 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  2. 08 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  3. 9 सितंबर, 2023 को चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 12450 चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  4. 10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12484 अमृतसर-कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  5. 5.9 और 10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  6. 6.9 सितंबर, 2023 को माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा
  7. टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  8. 7.10 सितंबर, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा -जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  9. 9.08 सितंबर, 2023 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या
  10. 20957 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को फरीदाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  11. 10. सितंबर, 2023 को वाराणसी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19408 वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *