इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में इंदौर देश में छठे नम्बर पर आ गया है। संक्रमित मामलों की तादाद यहां 50 हजार को पार कर गई है, हालांकि 45 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण का ग्रोथ रेट फिलहाल 9 फीसदी से नीचे चल रहा है, फिर भी अन्य शहरों के मुकाबले ये ज्यादा है। कोरोना से होनेवाली मौतें भी चिंता का सबब बनीं हुई हैं। ऐसे में दो गज की दूरी, मास्क और हाथों की सफाई ही बचाव का जरिया बनें हुए हैं।
50 हजार के पार हुए संक्रमित मामले।
बुधवार 17 दिसम्बर को 2665 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 5021 सैम्पलों की जांच की गई। 4578 निगेटिव पाए गए। 416 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 20 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 7 सैम्पल खारिज किए गए। अनुपातिक रूप से देखें तो बुधवार को ग्रोथ रेट 8 फीसदी से कुछ ही ज्यादा रहा। आज तक के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो 593469 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 50332 संक्रमित पाए गए हैं। करीब 88 फीसदी मरीज ठीक भी हुए हैं।
4 मरीजों की हुई मौत।
बुधवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 826 मरीज कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
311 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 311 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 45072 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं। 4434 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
May 12, 2020 रिपोर्टिंग तो मार्शल्ला में भी की लेकिन ऐसा कर्फ्यू नहीं देखा..! 🔹कीर्ति राणा/89897-89896
इंदौर : जो विधिवत डिग्रीधारी पत्रकार हैं उनके और जो मेरी तरह […]
May 23, 2020 उज्जैन में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना का इलाज, पहली निगेटिव हुई मरीज ने डोनेट किया प्लाज्मा उज्जैन : आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा सेपरेटर मशीन का शुभारंभ पहली डोनर दीपा […]
January 17, 2022 पहली पत्नी ने भी किया आरोपी पति राजेश की अय्याशी का खुलासा
इंदौर : दूसरी पत्नी के साथ आमानवीय कृत्य करने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की पहली […]
December 14, 2021 प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) […]
March 22, 2021 पीवी सिंधू की हार के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त
इंदौर : आँल इंग्लैंड फाइनल खेलने का सुनहरा मौका विश्व विजेता पी.वी.सिंधु ने खो दिया। […]
November 6, 2022 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में छाया पहुरकर को मिला प्रथम पुरस्कार
सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न।
आधुनिकता और पुरानी कहानियों का मेल […]
July 13, 2024 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री शाह
इंदौर में होगा मुख्य कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल।
इंदौर : […]