इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को पुलिस की हिरासत से गुरुवार को मुक्ति मिल ही गई। जेएमएफसी अमनसिंह भूरिया की अदालत ने अमित को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अमित सोनी के वकील अश्विन अध्यारु ने बताया कि तुकोगंज पुलिस ने 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर अमित को जेएमएफसी अमनसिंह भूरिया की अदालत में पेश किया था। पुलिस मल्हारगंज और जूनी इंदौर थाने में दर्ज मामलों मे भी रिमांड लेना चाह रही थी लेकिन अदालत ने उनकी मांग को खारिज करते हुए अमित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
आपको बता दें कि पुलिस अलग- अलग थानों में अमित सोनी के खिलाफ दर्ज मामलों में अलग- अलग रिमांड ले रही थी। गिरफ्तारी के बाद अमित को पलासिया पुलिस ने कुल 11 दिन, एमआईजी पुलिस ने 3 दिन, और तुकोगंज पुलिस ने 4 दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अमित को अलग- अलग मामलों में रिमांड पर लेकर उसे अपनी हिरासत में बनाए रखना चाहती थी,ताकि जीतू सोनी सरेंडर कर दें, लेकिन उसकी यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई।
Related Posts
July 6, 2024 ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
संतों की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रीद्वय द्वारा 51 लाख पौधारोपण के महाअभियान […]
October 11, 2021 बायपास पर डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : डकैती की योजना बनाने वाले 5 आरोपियों को थाना कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया […]
February 17, 2022 यूरिनल की दुर्गंध और उसकी आड़ में किए अतिक्रमण से मारोठिया बाजार के व्यापारी परेशान, की हटाने की मांग
इंदौर : शहर के पश्चिम मध्य क्षेत्र स्थित मारोठिया बाजार बरसों से किराना व ड्रायफ्रूट्स […]
October 4, 2020 इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा व्यय संवेदनशील क्षेत्र घोषित
निर्वाचन के दौरान होने वाले खर्चो पर रखी जायेगी कड़ी निगरानी
वीडियो कैमरे और सीसीटीवी […]
December 22, 2021 सरकार की योजनाओं का लाभ गांव- गांव तक पहुंचाएं, बीजेपी जिला कार्यसमिति में बोली सुमित्रा महाजन
इंदौर : भाजपा की जिला कार्यसमिति बायपास स्थित एक निजी होटल एन्ड रिसोर्ट में आहूत की गई। […]
April 5, 2021 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक […]
September 30, 2020 जेहन में नहीं दानें, धोनी चलें भुनाने
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
पैलवान यह कोई स्नीकर्स का ऐड नहीं है। एक ऐसी सच्चाई है जिसे आप […]