इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर पर भगवान का दूल्हे के रूप में मनभावन श्रृंगार किया गया। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि आश्रम के पं. लोकेश जोशी एवं पं. आशीर्वाद जोशी ने 6 घंटे के मैराथन परिश्रम से यह झांकी तैयार की। देर शाम तक मंदिर पर झांकी के दर्शन हेतु भक्तों का मेला जुटा रहा। संध्या को आश्रम परिसर में भगवान भोलेनाथ एवं भगवती की प्रतीकात्मक सवारी भी निकाली गई। इसके पूर्व सुबह 21 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में लघु रूद्राभिषेक तथा संध्या को लक्ष्यार्चन आराधना में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्रावण के अंतिम सोमवार को गौदुग्धधारा, गौघृत, पंचामृत, गुलाबजल, गन्ने के रस एवं तिल्ली के तेल से भगवान का अभिषेक किया गया। आश्रम पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान का समापन गुरूवार 19 अगस्त को होगा। रक्षाबंधन 22 अगस्त को सुबह 7 बजे से श्रावणी उपाकर्म का दिव्य अनुष्ठान भी यहां कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित होगा।
Related Posts
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]
October 18, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई […]
September 1, 2024 राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भिजवाया जेल
इंदौर : एलआईजी चौराहे पर युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक को थाना एमआईजी […]
March 19, 2021 प्रदेश में 5 लाख टीकाकरण प्रतिदिन को लेकर व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित, सीएम ने कमिश्नर्स, कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण और टीकाकरण पर कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से वीडियो […]
June 2, 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी।
लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी।
मुख्यमंत्री […]
February 1, 2024 जीपीओ चौराहे के पास अतिक्रमण कर बनाया शेड नगर निगम ने ध्वस्त किया
इंदौर : अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम के अमले ने ज़ोन 18 के वार्ड 63 […]
October 13, 2021 हातोद थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 15 जुआरी पकड़ाए, ढाई लाख रुपए बरामद
इंदौर : घोडी (पासा) के जरिए जुआ खेलने वाले आरोपी क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में आ गए […]