बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।
इंदौर : मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र में क्रेन की चपेट में आकर दो बाइक सवार सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा बाणगंगा के भगतसिंह नगर के पास घटित हुआ। सड़क पर लाशें और खून बिखरा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
तेज रफ्तार क्रेन ने कई वाहनों को टक्कर मारी ।
बताया जाता है की बाणगंगा ब्रिज उतरने के दौरान क्रेन की रफ्तार तेज थी। देखते ही देखते आगे जा रहे बाइक सवार क्रेन की चपेट में आ गए और क्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई। बाद में क्रेन का चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। सड़क लाशों और खून से पट गई थी। जिसने भी यह दृश्य देखा, सिहर उठा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे यातायात भी अवरुद्ध हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाएं। गंभीर घायल का भी इलाज एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है। क्रेन को जब्त कर लिया गया है।बताया जाता है कि क्रेन चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
Related Posts
August 30, 2021 एमपी बोर्ड हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर से प्रारम्भ होंगी
इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक […]
December 15, 2023 जियो ने लॉन्च किए तीन नए जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स
प्लान के साथ मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन।
15 दिसंबर से लाइव हुए प्लान्स।
फ्री […]
October 2, 2020 बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया
इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर […]
September 25, 2022 वरिष्ठ नेता मोघे ने वित्तमंत्री देवड़ा से की मुलाकात, मंडी शुल्क सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
मंडी टैक्स 2 % को कम करने, दवाइयों पर टैक्स की समरूपता लाने, सभी दवाइयों को बनाने के […]
September 26, 2022 सत्याग्रही बेरोजगार युवाओं ने निकाला पैदल मार्च, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
इंदौर : 21सितंबर से इंदौर में जारी भर्ती सत्याग्रह अब बड़ा रूप लेने लगा है। बेरोजगार […]
December 23, 2020 केबल विवाद में हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास
इंदौर : केबल के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास की सजा से […]
June 6, 2021 महू में बाइक चोरी करनेवाला आरोपी धराया, 6 बाइक की गई जब्त
इन्दौर : महू पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 […]