इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लवकुश लेवल-2 फ्लायओवर का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
इसी क्रम में P11-P12 सेगमेंट के राइट हैंड साइड डेक स्लैब का कंक्रीटिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। यह कार्य रातभर चला, जिसे विशेषज्ञों की निगरानी में तकनीकि टीम द्वारा पूर्ण समर्पण और गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा किया गया।
यह फ्लायओवर भविष्य में शहरवासियों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा और इंदौर की शहरी यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाएगा।
Facebook Comments









