इंदौर : श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा आयोजित स्वास्थ्य व्याख्यान माला के दूसरे सत्र में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भारत रावत ने अपने विचार रखे। उन्होंने सेहत को लेकर जागरूकता बरतने और नियमित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
नियमित दिनचर्या है अच्छी सेहत का राज।
डॉ. भरत रावत ने कहा कि आज भारत में डायबिटीज व उच्च रक्तचाप की दवाई लेने वाले पेशेंट्स से ज्यादा संख्या उन पेशेंट्स की है जिनको बीमारी है लेकिन वे दवाई नहीं लेते। उन्होंने कहा कि नियमित घर में बना भोजन, प्रतिदिन 40 मिनट व्यायाम, कुछ श्वसन क्रियाएं , कुल 15 मिनट ध्यान, भरपूर विश्राम हमारे जीवन को स्वस्थ रखता है। इसमें अच्छी पुस्तकों पर मनन चिंतन की आदत भी डालें।
डॉ. रावत ने अधिक जांचे, ओवर ट्रीटमेंट, अधिक अति सावधानी से भी बचने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि अपने वजन, अपने शरीर के आकार, पैदल चलने, मेहनत के कार्य के समय होने वाले दर्द के प्रति सजग रहे।
स्वास्थ्य रहने के लिए ये फॉर्मूला अपनाएं।
डॉ. रावत के मुताबिक जीवन शैली में बदलाव के लिए 7106 का सामान्य फॉर्मूला अपनाएं। शाम 7 बजे खाना, रात 10 बजे सोना, प्रातः 6 बजे बिस्तर छोड़ देना। इस फार्मूले को अपनाया जाए तो निरोगी और सेहतमंद जीवन जिया जा सकता है।
Related Posts
November 2, 2019 दिल्ली में पुलिस- वकीलों में हिंसक झड़प, कई वाहनों में की गई आगजनी व तोड़फोड़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। […]
November 12, 2018 किसान विरोधी हैं मोदी और शिवराज सरकार- जाखड़ इंदौर: केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार किसान विरोधी है। एक किसानों का शोषण करती […]
February 26, 2021 वर्ल्ड टेनिस टूर के बालिका वर्ग में वैष्णवी, नव्या, लक्ष्मी प्रभा और साइना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर के डेनिम […]
September 25, 2020 कृषि सुधार विधेयक किसानों के लिए हितकारी, कांग्रेस किसानों को कर रही गुमराह- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, किसान मोर्चा के प्रदेश […]
January 14, 2019 जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार सहित 10 के खिलाफ चार्जशीट पेश नई दिल्ली: जेएनयू में करीब तीन साल पहले देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में दिल्ली […]
May 20, 2019 मप्र में आखरी चरण की 8 सीटों पर उत्साहजनक मतदान भोपाल: लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को मप्र के मालवा- निमाड़ की 8 […]
June 19, 2025 श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 21 से 27 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव
20 जून की शाम को होगा विश्वकसेन पूजन।
पूरे उत्सव में दिखेगी पर्यावरण व जल संसाधन,माँ […]