विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनाई जाने वाली रणनीति पर किया गया विचार।
बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हैं नरेंद्र सिंह तोमर
भोपाल : केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बीजेपी प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक आहूत की गई।भोपाल में संपन्न हुई इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, प्रवक्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विपक्ष के आरोपों का आक्रामक ढंग से जवाब देने का पर भी बैठक में बल दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू,हितेश वाजपेयी,अर्चना चिटनिस,नरेंद्र सलूजा, नेहा बग्गा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू सहित मीडिया विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
March 30, 2023 कलेक्टर ने मंदिर परिसर में हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर […]
September 15, 2023 मप्र में केंद्र की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया गया है..
मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, दलितों , महिला सशक्तीकरण एवं जन जातियों के उत्थान की बात ही […]
August 26, 2023 प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और आम जनता के सुझावों को बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी
राजवाड़ा एवं भाजपा कार्यालय पर लगायी जाएगी सुझाव पेटी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
February 2, 2023 दुकान पर काम करने वाले नौकर ने ही चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
चोरी के रुपए से खरीदी मोटरसायकिल, सैमसंग कंपनी का महंगे मोबाइल और नकद एक लाख 28 हजार […]
April 29, 2023 साहसी सावरकर पर पार्थ का होगा व्याख्यान
इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा में आगामी 3 और 4 मई 2023 को युवा वक्ता, लेखक और […]
January 11, 2022 शाहरुख के बंगले सहित अन्य स्थानों पर ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर : अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश […]
April 9, 2021 जिला कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में लगी आग में हजारों फाइलें हुई खाक
इंदौर : जिला कोर्ट के तलघर स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड […]