इंदौर : दो दिन पूर्व सांवेर रोड से गिरफ्तार किए गए कुख्यात भूमाफिया आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा को बाणगंगा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। भूमाफिया चंपू पर थाना बाणगंगा मे कुल 4 अपराध पंजीबध्द हैं। आरोपी चंपू से पूछताछ व साक्ष्य संकलन हेतु न्यायालय ने 7 दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया।
लसूड़िया पुलिस भी लेगी रिमांड पर..
थाना बाणगंगा के 4 अपराधों की पूछताछ के बाद पुलिस थाना लसुडिया भी फोनिक्स टाउनशिप ग्राम कैलोद हाला प्रकरण में आरोपी चंपू उर्फ रितेश अजमेरा का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
इसकेअतिरिक्त सेटेलाइट हिल्स नायता मुडंला प्रकरण मे फरार आरोपी चंपू उर्फ रितेश अजमेरा को थाना तुकोगंज और थाना तेजाजी नगर में दर्ज मामलों में भी गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जाना है।(उक्त दोनों अपराध में सेटेलाइट हिल्स नायता मुडंला में रुपये लेकर प्लाट का स्वामित्व नही दिया गया)
भूमाफिया चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा एव इसके अन्य साथी नीलेश ,पवन,योगिता, सोनाली अजमेरा, चिराग शाह, निकुल, मनीष, जितेन्द्र पंवार, विकास सोनी, अमरीश चौरसिया, रजत वोहरा, शब्बीर एवं खलील के विरूध्द वर्ष 2016 मे भी CRIME BRANCH के थाने पर फोनिक्स टाउनशिप ग्राम कैलोद हाला में धोखाधडी व जालसाजी के प्रकरण में जिला न्यायालय में आरोप पत्र (चार्ज शीट) दाखिल किया गया था जो फिलहाल विचाराधीन है।
Related Posts
June 2, 2020 मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की बारिश, गर्मी से मिली राहत..! इंदौर : मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की गतिविधियां नजर आने लगी हैं। मंगलवार तड़के इंदौर […]
April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
September 18, 2020 गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम एप, नियमों के उल्लंघन का है आरोप नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से […]
July 31, 2022 एक्टिवा गिरवी रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर आरोपी ने किया था दोस्त के पिता का मर्डर।
आरोपी इरफान उर्फ इम्मू के कब्जे से एक छुरा और एक संतूर जब्त।
इंदौर : दोस्त के पिता […]
March 21, 2025 दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के घर से बड़ी मात्रा में मिली नकद राशि
आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को एक कमरे में रखी मिली बेहिसाब […]
January 16, 2022 राजेंद्रनगर क्षेत्र स्थित ऑडिटोरियम को आईडीए ही देगा मुकम्मल स्वरूप- चावड़ा
इंदौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को योजना क्रमांक 97 भाग 4 के तहत […]
June 10, 2020 निगमायुक्त ने किया अति खतरनाक भवनों का निरीक्षण, बारिश के पूर्व गिराने के दिए निर्देश इंदौर-निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार को शहर के मध्य क्षेत्र के जर्जर भवनों का […]