इंदौर : लोकसभा चुनाव – 2024 के रुझान आना शुरू हो गए हैं। रुझानों में बीजेपी नित एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, हालांकि इंडी गठबंधन भी यूपी सहित कई राज्यों में एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा है। मप्र में बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। सभी 29 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस के नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।
ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी नित एनडीए गठबंधन को 542 सीटों के रुझान में 296 सीटों पर बढ़त मिल रही है, वहीं कांग्रेस और सहयोगी दलों के गठबंधन इंडिया 225 सीटों पर आगे है। बीजेपी को सबसे कड़ी टक्कर यूपी में समाजवादी पार्टी से मिल रही है। वहां बीजेपी केवल 36 सीटों पर आगे है जबकि सकता और कांग्रेस भी लगभग 34 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी रुझानों में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजस्थान में भी 7-8 सीटों पर वह पिछड़ रही है। तमिलनाडु में डीएमके अधिकांश सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कर्नाटक में बीजेपी ज्यादातर सीटों पर आगे है। आंध्रप्रदेश में भी बीजेपी – टीडीपी को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। तेलंगाना में बीजेपी को अपेक्षानुरूप सीटें मिलती नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर 400 पार का बीजेपी एनडीए का लक्ष्य पूरा होता दिख नहीं रहा।
Related Posts
December 25, 2023 मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का गठन, कुल 28 मंत्रियों ने ली शपथ
18 कैबिनेट, 06 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 04 राज्यमंत्री बनाए गए।
भोपाल : लंबे […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली के गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक।
विभिन्न जिलों में घटित […]
February 22, 2024 मातृभाषा दिवस पर क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई सुरमई प्रस्तुतियां
डीएवीवी के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में किया गया अनूठा आयोजन।
इंदौर : देवी […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए इंदौर के बाशिंदे।
लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया […]
April 28, 2024 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई पार्किंग […]
October 28, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे दो दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ
इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित होगा यंग थिंकर्स […]
June 3, 2024 इंदौर में पब कल्चर और बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ विधायक गोलू शुक्ला ने उठाई आवाज
मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर पब, नाइट कल्चर से शहर के बिगड़ते माहौल की ओर दिलाया […]