इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा बेहद तेजी से बढ़ रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद नए संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हर तरह की सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। शुक्रवार 2 अप्रैल की बात करें तो करीब 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ सात सौ से ज्यादा नए संक्रमित मामले सामने आए। 4 मरीजों की डेथ भी कोरोना संक्रमण से हो गई।
708 नए संक्रमित मामले।
शुक्रवार को 2508 आरटीपीसीआर सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन 1370 सैम्पल प्राप्त हुए। 3867 की टेस्टिंग की गई। 3102 निगेटिव पाए गए। 708 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 45 रिपीट पॉजिटिव निकले। 12 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 940285 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 71699 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि ज्यादातर ठीक भी हुए हैं।
413 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 413 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 65863 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।4867 का इलाज चल रहा है।
4 मरीजों की मौत।
बढ़ते संक्रमण के साथ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 4 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 969 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
April 10, 2025 कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, पूरी बीजेपी एक परिवार..
बीजेपी के 46वे स्थापना दिवस पर आयोजित सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में बोले मंत्री कैलाश […]
July 6, 2024 धूमधाम से मनाया गया गोदा -रंगनाथ का विवाहोत्सव
उल्लसित माहौल में पूरी की गई विवाहोत्सव से जुड़ी सभी रस्में।
06 जुलाई को पुष्प बंगले […]
May 14, 2021 एक हजार रुपए का पड़ेगा रूसी वैक्सीन का एक डोज
नई दिल्ली : कोविड-19 की रूसी वैक्सीन स्पुतनिक (Sputnik V) का एक डोज भारत में करीब 1,000 […]
March 16, 2022 भटकते मिले मदुरई निवासी बालक को जूनी इंदौर पुलिस ने पहुंचाया घर
इंदौर : जूनी इंदौर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए तमिल भाषी मासूम को उसके घर […]
January 8, 2024 मप्र की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर में स्थापित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया प्रयोगशाला का शुभारंभ।
वायरल लोड […]
August 22, 2021 स्कूलों को बताना होगा किन मदों में ली जा रही फीस, पालक संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
इंदौर : जागृत पालक संघ मध्यप्रदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। […]
March 2, 2020 नगर भोज को लेकर की जा रही व्यापक तैयारियां, 10 लाख लोग ग्रहण करेंगे भोजन प्रसादी इंदौर : पितृ पर्वत पर श्री पितरेश्वर हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ किये […]