इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत, क्राइम ब्रांच इंदौर ने 40 लाख रुपए अंतराष्ट्रीय कीमत का अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम को MR – 4 रोड पर नमकीन क्लस्टर गली के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध जाते हुए दिखे जिन्हें रुकने को कहा तो वे भागने लगे। इस पर पीछा कर दोनों आरोपियों को धर – दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आमिर गौरी निवासी नयापुरा इन्दौर व अयान खान निवासी टाटपट्टी बाखल इन्दौर होना बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों से लगभग 88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों से मोटरसाइकिल भी जब्त कर उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
February 8, 2021 दिग्विजय सिंह के बयान पर सिंधिया की चुटकी ‘मैने जो कहा, वो सब समझ गए।’
इंदौर: मप्र क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में भाग लेने इंदौर आए राज्यसभा सांसद […]
March 14, 2022 सिंधिया ने किया अशोक कुमट की पुस्तक ‘नेहरू स्टेडियम से लॉर्ड्स’ तक का विमोचन
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक गरिमामय समारोह में […]
June 12, 2020 कोरोना के 50 नए मरीज मिले, 55 डिस्चार्ज होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में निरन्तर मिल रहे हैं पर उनकी संख्या, कुल टेस्ट […]
May 19, 2022 चंदन नगर शराब दुकान से बड़ी मात्रा में बाहर से लाई गई शराब जब्त
इंदौर : आबकारी विभाग के अमले ने सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के नेतृत्व में बड़ी […]
May 21, 2021 ब्लैक फंगस के शिकार वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बियाणी का निधन
इन्दौर : सीनियर कॉरपोरेट जर्नलिस्ट प्रकाश बियाणी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।वे इंदौर […]
December 25, 2023 मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का गठन, कुल 28 मंत्रियों ने ली शपथ
18 कैबिनेट, 06 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 04 राज्यमंत्री बनाए गए।
भोपाल : लंबे […]
January 12, 2021 प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के विवादित बोल, महात्मा गांधी की भूल की वजह से हुआ देश का विभाजन
भोपाल : मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को […]