इंदौर : खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग में बने देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर आलाक्षणिक मरीज़ों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज यहाँ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और इसकी क्षमता को विस्तारित करने के प्रयासों पर संतोष जताया। आज दो मई की स्थिति में यहाँ 392 मरीज़ उपचाररत है। आज यहाँ 38 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। अभी तक डिस्चार्ज हुए कुल मरीज़ों की संख्या 350 हो गई है। वहीं आज 39 नए मरीज़ों को यहाँ उपचार के लिए भर्ती किया गया है, साथ ही आज यहाँ से तीन मरीज़ों को उपचार के लिए अन्य हॉस्पिटल में रेफ़र भी किया गया है।