इंदौर : सोमवार 8 नवम्बर से पुनः बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरा फोकस दूसरे डोज पर रखा जाएगा।
ड्यू डेट निकलने के बाद भी नहीं लगवाया दूसरा डोज।
बताया जाता है कि इंदौर में 12 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज लगना शेष हैं। इनमें से 9 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी ड्यू डेट निकल गई है, फिर भी उन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। इसी के चलते टीकाकरण अभियान में दूसरा डोज लगाने को प्राथमिकता दी जा रही है।
वर्तमान में 29,52,271 लोगों को पहला डोज लग चुका है वहीं 17,38,414 लोगों (59 फीसदी) को दोनों डोज लग चुके हैं। वैक्सीनेशन नियमित चले इसके लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने कहा कि 8 नवम्बर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फिर कई सेंटर बनाए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वे दूसरे डोज के लिए आगे आएं।
Related Posts
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]
October 3, 2022 पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा
बिजासन माता को समर्पित की गई 2 किमी लंबी चुनरी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और […]
July 26, 2017 व्यापम के आरोपी मेडिकल छात्र ने की ख़ुदकुशी मुरैना-मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले व्यापम घोटाले से जुड़े लोगों की मौत का सिलसिला जारी […]
September 6, 2022 दुकान के सामने बैठने से मना करने पर फेरीवालों ने चाकू से किया हमला, एक घायल
आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया आक्रोश।
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में पथ […]
July 22, 2022 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा से छाया शिवभक्ति का उल्लास,जगह – जगह किया गया यात्रा का स्वागत
इंदौर : बीते रविवार को इंदौर से एवं सोमवार को महेश्वर से प्रारंभ हुई बाणेश्वरी कावड़ […]
May 21, 2021 जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
इंदौर : लगता है शहर में कोई दमदार नेतृत्व नहीं बचा है। नौकरशाही हर मामले में हावी होती […]
February 8, 2017 मौसम: 6 दिन बाद MP में फिर पडऩे वाली है कड़ाके की ठंड, जानें क्यों.. भोपाल। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के दौर के साथ हवाओं का रुख उत्तरी होने से मध्यप्रदेश […]