मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक हुए भस्मारती में शामिल।
तीन घंटे तक चले भस्मारती व अन्य अनुष्ठान।
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान के तहत श्रावणी पूर्णिमा पर भस्म आरती का आयोजन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सैकड़ों शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्मशान घाट से लाई गई भस्म से लगभग 3 घंटे तक चली इस पूजा एवं अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, संयोजक बी.के. गोयल, अजय खंडेलवाल एवं संदीप गोयल सहित सैकड़ों भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। कांटाफोड़ मंदिर पर भस्म आरती का प्रावधान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा पर किया जाता है। इसके पूर्व मंदिर पर सजाई गई बाबा केदारनाथ की झांकी के दर्शन के लिए विधायक गोलू शुक्ला की धर्मपत्नी मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर स्थित सभी देवालयों में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Related Posts
August 23, 2021 बाणगंगा थाना क्षेत्र की घटना में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, फरियादी से मिले फर्जी आईडी कार्ड की भी की जा रही जांच
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले के साथ की गई […]
June 5, 2023 कृष्णकांत रोकड़े बीजेपी जनसंपर्क अभियान के इंदौर जिला प्रभारी ग्रामीण नियुक्त
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण […]
March 11, 2022 बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश
इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद […]
January 5, 2025 समर्थ कुटुंब व्यवस्था पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की चर्चा
इंदौर : राजराजेश्वरी सेवा न्यास, खेडीघाट के सौजन्य से कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की […]
May 22, 2021 पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो सगी बहनों सहित तीन गिरफ्तार
महू : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने सनसनीखेज मामला सामने आया है। महू से दो युवतियों व एक […]
January 15, 2025 मकर संक्रांति का त्योहार हमारी समृद्ध विरासत और ज्ञान का प्रतीक है : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
विधानसभा 1 के महाराणा प्रताप खेल संकुल में मकर संक्रांति महोत्सव में जुटे हजारों […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]