इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं तो ये वो लोग हैं जिन्हें किसी आवश्यक काम से जाना है। ठेला- गुमटी सहित चाय- पान की दुकानें तक बन्द हैं। सभी घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। शनिवार देर रात कई शर्तों के साथ होलिका दहन की अनुमति मिलने के बाद गली- मोहल्लों में बच्चों ने सांकेतिक होलिका दहन की तैयारी अवश्य की है लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन पर रोक यथावत है। सरकारी होली भी सांकेतिक रूप से दहन की जाएगी।
कोरोना ने रंगपर्व को किया बेरंग।
रंगपर्व होली जीवन में खुशियों के रंग भरने का पर्व है।कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। रंग, पिचकारी, मिठाई, पूजन सामग्री,ढोलक, बैंड बाजे वाले सहित कई लोगों का रोजगार इस पर्व से जुड़ा है। जिन घरों में गमी हो जाती है, उनका दुःख दूर कर खुशियों के रंगों में सराबोर करने का काम होली के रंग ही करते है। लेकिन बीते वर्ष से कोरोना के संक्रमण ने ऐसी हालत बना दी है कि सिर्फ होली के रंग ही फीके नहीं पड़े हैं, हर त्योहार की रंगीनियत कहीं खो गई है। केवल अपनी और अपनों की जान बचाने की जद्दोजहद में सभी लगे हुए हैं।
Related Posts
December 14, 2020 कृषि बिलों के लाभों से किसानों को अवगत कराने के लिए चौपाल लगाएगी बीजेपी- शर्मा
भोपाल : किसान संगठनों के साथ बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी कृषि बिलों के प्रावधान और […]
February 2, 2021 इंदौर संभाग में भिक्षुकों के पुनर्वास के लिए शुरू किया गया दीनबन्धु अभियान
इंदौर : इंदौर संभाग में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों और भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों […]
February 8, 2024 नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस महोत्सव 21 व 22 फरवरी को
इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के […]
July 21, 2023 जयपुर में भूकंप के झटकों से फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता।
जयपुर : राजधानी जयपुर सहित पूरे में […]
March 19, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रशासनिक संकूल कलेक्टर कार्यालय के भू-तल कक्ष […]
July 6, 2023 माह अप्रैल के लिए वार्ड 66 को मिला सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार
वार्ड पार्षद कंचन गिदवानी को महापौर ने प्रदान किया सर्वश्रेष्ठ वार्ड का […]
October 6, 2021 सेवा वही कर सकता है, जिसमें वात्सल्य और समर्पण का भाव हो- मुरलीधर राव
इंदौर : एक गरिमामय एवं आत्मीय समारोह में भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव , […]