इंदौर : प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए सब्जी, फल या अन्य सामान बेचे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत ये प्रतिबन्ध लगाया गया है। शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि फल, सब्जी और अन्य सामग्री के ठेलों और रिक्शों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कर इतना शोरगुल पैदा किया जाता है कि लोगों को परेशानी होने लगती है। इसे देखते हुए सामान बेचने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
नगर निगम पहले समझाइश देकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बंद कराने की मुहिम चलाएगा। बाद में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शहर के अधिकांश सब्जी मार्केट और अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे वहां से गुजरने वाले और आसपास रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए ही प्रभारी कलेक्टर ने उक्त आदेश जारी किया है।
Related Posts
February 4, 2024 बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण भी कैंसर के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह : डॉ. ओपी जोशी
नर्सिंग स्टाफ के बीच मनाया गया विश्व कैंसर दिवस।
इंदौर : पर्यावरण प्रदूषण अब एक […]
October 31, 2022 उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन
इंदौर : चार-दिवसीय छठ महोत्सव का समापन सोमवार सुबह शहर में बसे पूर्वांचल के हजारों […]
January 11, 2022 कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर किया मजबूर, तापमान में आई भारी गिरावट
इंदौर : हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि का प्रकोप झेलने के बाद मप्र के बाशिंदे शीतलहर का […]
February 17, 2020 सप्ताह में तीन दिन चलेगी काशी- महाकाल एक्सप्रेस, महाशिवरात्रि से होगा नियमित परिचालन इंदौर : दो ज्योतिर्लिंग उज्जैन और वाराणसी को इंदौर से जोड़नेवाली काशी- महाकाल एक्सप्रेस […]
March 1, 2023 एयरपोर्ट से होगी मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी
एयरपोर्ट से दो सौ मीटर की दूरी पर बनेगा मेट्रो स्टेशन
सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट […]
September 22, 2020 संगीन हो रहें हैं हालात, साढ़े चार सौ के करीब नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो […]
July 30, 2021 केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपेक्षित वर्ग तक पहुंचाएं- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी मंडलों की कार्यसमिति की बैठकें लगातार आयोजित हो रही हैं। सभी 28 मंडलों […]