इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे बिना सक्षम अधिकारी की उपस्थिति के चालानी कार्रवाई न करें।निगमायुक्त के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा शहर को अनलॉक किया गया है। इसके तहत अब रविवार को भी दुकान व संस्थान खुले रहेंगे। इसके लिए निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं कोरोना प्रोटोकॉल के पालन हेतु व्यापक स्तर पर फ्लेक्स, बैनर के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
सक्षम अधिकारी ही करें कार्रवाई।
निगमायुक्त पाल ने निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अनलॉक के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले दुकान एवं संस्थानों के विरुद्ध निगम के निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा चालानी कार्रवाई नहीं की जाए। सिर्फ क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, सी.एस.आई. की उपस्थिति में ही चालानी कार्रवाई की जाए।
निगम आयुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क का उपयोग करें। ऐसा ना करने पर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
December 23, 2018 अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल इंदौर: साहित्य, कला और संस्कृति के तीन दिनी उत्सव 'इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल' का रविवार को […]
February 27, 2023 महिला सशक्तिकरण के लिए लाई गई है लाडली बहना योजना: मुख्यमंत्री चौहान
योजना के फार्म जमा करने की प्रक्रिया सरल है।
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को ऐतिहासिक […]
July 23, 2021 केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही, अखबार से लेना- देना नहीं- आयकर विभाग
नई दिल्ली : आयकर विभाग जब भी किसी समूह पर छापेमारी की कार्रवाई करता है, तो उसके पास उस […]
July 15, 2021 मप्र में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी के आसार, सीएम कर रहे मंत्रियों से चर्चा
भोपाल : मध्यप्रदेश में करीब एक साल बाद मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की […]
April 3, 2024 नीता – मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की पहली वर्षगांठ पर चार दिवसीय उत्सव
अमित त्रिवेदी ने दी पहली प्रस्तुति ‘भारत की लोक यात्रा’
एक साल में 700 शोज को देखने […]
February 26, 2022 फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली ऋण पुस्तिका व सीलें बरामद
इंदौर : फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
February 5, 2019 कला- संस्कृति और व्यंजनों का वसंतोत्सव तरुण जत्रा 8 फरवरी से इंदौर: शहर के पश्चिमी क्षेत्र का सबसे बड़ा वसंतोत्सव'तरुण जत्रा' 8 फरवरी से दशहरा मैदान […]