अब शिव की नगरी वाराणसी को भी स्वच्छ बनाएगा इंदौर।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार नंबर 1 का पुरस्कार मिलने पर कहा कि स्वच्छता इंदौर का संस्कार व अभिमान है, इंदौर अब स्वच्छता का ग्लोबल ब्रांड है।
उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी टीम, मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बधाई के पात्र हैं। दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति, सफाई मित्रों का समर्पण, कुशल प्रशासनिक टीम और सबसे बढ़कर इंदौर की आम जनता के सहयोग के चलते इंदौर लगातार स्वच्छता का रोल मॉडल बना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा कर रहा है। इंदौर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा और शिव नगरी वाराणसी को भी स्वच्छ व सुन्दर बनाने में भूमिका अदा करेगा, यह इंदौर के लिए गौरव की बात है।
सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसे प्रतिमान स्थापित किए कि केंद्र सरकार को स्वच्छता सुपर लीग जैसी कैटेगरी बनानी पड़ी। उसमें भी इंदौर नंबर वन रहा। इंदौर खुद सफाई का सिरमौर है, लेकिन अब दूसरे शहरों की स्वच्छता में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर इंदौर है। इस उपलब्धि लिए प्रत्येक इंदौरवासी बधाई का हकदार है।
Related Posts
July 13, 2020 लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 32 सौ के ऊपर पहुंची पेंडिंग सैम्पलों की तादाद…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी टेस्टिंग के करीब 5 फीसदी […]
August 4, 2021 पुरुष हॉकी में मिली निराशा अब महिला टीम से आस, लवलीना का पदक तय…
ओलिम्पिक विशेष
भारतीय महिला हाँकी तो उम्मीद से बेहतर दे चुकी है, लेकिन पुरुष हाँकी […]
March 17, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश जुबेर रासुका में निरुद्ध
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा […]
January 24, 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार – प्रसार के लिए निकाली गई महारैली
इंदौर : खेलो इण्डिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने व उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए महारैली […]
September 26, 2022 संस्कार भारती के कार्यक्रम में मानगढ़ के बलिदानियों को समर्पित प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
इंदौर : संस्कृति व संस्कार के सरंक्षण के लिए समर्पित संस्था 'संस्कार भारती' मालवा […]
November 11, 2023 कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जो पड़े – पड़े खत्म हो जाता है..
कांग्रेस में अब न देश हित देखने का सामर्थ्य बचा है न हे देश हित समझने का ।
भाजपा […]
April 21, 2021 महंगी पड़ी रेमडेसीवीर की कालाबाजारी, तीन आरोपियों के खिलाफ लगाई गई रासुका
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी में […]