इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह *पाण्डेय जी छज्जे पर’ का विमोचन एवं लेखिका अदिति सिंह की पुस्तक ‘खामोशियों की गूँज’ पर चर्चा का आयोजन प्रेस क्लब सभागार में अपराह्न चार बजे किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यंग्य यात्रा के संपादक डॉ. प्रेम जन्मेजय, लोकसभा सचिवालय के संपादक रणविजय राव व नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक डॉ. लालित्य ललित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा व्यास करेंगी।
संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन ने बताया कि ‘व्यंग्य संग्रह ‘पाण्डेय जी छज्जे पर’ में लेखक डॉ. लालित्य ललित के चुनिंदा व्यंग्य सम्मिलित हैं, जो राजनीति और सामाजिक व्यवस्थाओं पर प्रहार करते हैं।’
लेखिका अदिति सिंह ने कहा कि ‘उनकी पुस्तक में प्रेम, वात्सल्य, करुण रस की कविताओं का संग्रह है।’ अदिति की पुस्तक खामोशियों की गूँज पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गरिमा दुबे व सुषमा व्यास राजनिधि चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. संजीव कुमार व ख्यात लेखक राजेश कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक विमोचन व चर्चा में शहर के सुधि साहित्यिकारों सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे।
Related Posts
December 8, 2023 संभागायुक्त ने एमवायएच और रॉबर्ट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण
इंडोस्कोपी जांच के लिए मरीजों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने के दिए निर्देश।
इंदौर […]
April 27, 2021 नगर निगम ने दशहरा मैदान व नेहरू स्टेडियम में शुरू किए कोविड टेस्ट सेंटर, 600 रुपए में होगी जांच
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु पहला […]
December 20, 2024 मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, 66 को बचाया गया
बुधवार शाम नौसेना की बोट से टक्कर होने से हुआ था हादसा।
मुंबई : बुधवार को नेवी की […]
July 14, 2019 जलधारीजी की कृति ‘कामयाब जीवन’ का लोकार्पण इंदौर: जिंदगी का सफर आसान नहीं है, नाकामयाबी जिंदगी का पूर्णविराम नहीं है।
हौसले को […]
August 4, 2019 अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के तमाम पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित इंदौर: अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। सभी 21 पदाधिकारियों […]
September 23, 2021 प्रॉपर्टी विवाद में प्रधान आरक्षक की हत्या कर दफनाया शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी के जंगल में […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]