मोरोद और नेहरुवन में बनेगी पानी की टंकी।
प्रधानमंत्री जल जीवन योजना के अंतर्गत मिलेगी सौगात।
नेहरुवन से मोरोद तक सड़क बनाने की भी घोषणा।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को ग्राम मोरोद में 1 करोड़ 12 लाख रु की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का भूमिपूजन किया। इस योजना से करीब 525 से ज्यादा घरों में सीधे नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। यहां की महिलाओं को अभी पानी दूर से लाना पड़ता है, ऐसे में टंकी के भूमिपूजन को वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा गिफ्ट मानती है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल और हर नल में जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया है। हम प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। इससे माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
मोरोद के अलावा ग्राम नेहरुवन में भी 30 लाख रु की लागत से बनने वाली टंकी का भूमिपूजन सांसद शंकर लालवानी ने किया।
इस मौके पर जनपद सदस्य जसवंत बिलौनिया, पीयूष बिलौनिया और नितिन बिलौनिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता रवि रावलिया समेत भाजपा से जुड़े वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
Related Posts
May 7, 2021 बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च की चिंता से मुक्ति दिलाती है सुकन्या समृद्धि योजना
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए चलाई जाने वाले सुकन्या समृद्धि योजना […]
July 14, 2023 मप्र के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 फीसदी महंगाई भत्ता
एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान […]
August 5, 2017 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अब नहीं मिलेगी जनरल केटेगरी में जगह … नई दिल्ली। आरक्षित वर्ग में नौकरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया. […]
June 4, 2019 उज्जैन के पुरातन वैभव को सहेजने में जुटे हैं चंद आर्टिस्ट इंदौर कीर्ति राणा । अपने शहर के पुरातन वैभव और संस्कृति को रंग और रेखा के जरिए सहेजने का […]
January 4, 2019 राजेन्द्र राज के चित्रों की नुमाइश और समर्पण का विमोचन इंदौर- आबकारी विभाग से रिटायर्ड हुए राजेन्द्र चौहान 'राज' अब अपनी बहुआयामी प्रतिभा को नए […]
January 20, 2021 हरिद्वार कुम्भ मेले में लगेगा डाकोर- इंदौर खालसा शिविर, डाकोर के महंत को इंतजामों से कराया अवगत
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर में डाकोर खालसा के महंत एवं दाऊजी […]
October 7, 2021 गौ सेवा भारती ने सर्व पितृ अमावस्या पर दिवंगत गौमाता, संघ प्रचारक व कोरोना से मृत लोगों का किया तर्पण
इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर […]