नई दिल्ली : 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सायरा बानो का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह सायरा बानो ने दृढता के साथ 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी तरह वह भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। विशेष तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
आपको बता दें कि 3 तलाक को आपराधिक बनाने की मांग को लेकर सायरा बानो ने ही सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहली याचिका दायर की थी। बीते 2 साल से उनके भाजपा में आने की अटकलें लग रहीं थीं। वर्ष 2018 में सायरा बानो ने भाजपा के तत्कालिक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। अब 2 वर्षों के बाद उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है। सायरा भविष्य में चुनाव मैदान में नजर आ सकती हैं। उन्होंने इसका फैसला पार्टी पर छोड़ दिया है।
Related Posts
September 17, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 तस्कर, क्राईम ब्राँच […]
January 19, 2020 अनूठे परिचय सम्मेलन में 50+ उम्र वालों ने की जीवनसाथी की तलाश इंदौर : रविवार को स्थानीय जाल सभागृह में अनूठा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अनूठा इस […]
July 5, 2022 इंदौर में भारी बारिश, सड़कों और बस्तियों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
इंदौर : मौसम विभाग का अनुमान बारिश को लेकर सही साबित हुआ। उसने इस बारे में ऑरेंज अलर्ट […]
March 22, 2021 पीवी सिंधू की हार के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त
इंदौर : आँल इंग्लैंड फाइनल खेलने का सुनहरा मौका विश्व विजेता पी.वी.सिंधु ने खो दिया। […]
January 25, 2022 लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना को लेकर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
इन्दौर : महिला व बाल अपराधों के प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]
October 20, 2021 इंदौर की ट्रैफिक समस्या, मास्टर प्लान और कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस क्लब में हुआ गहन मंथन
इंदौर : तेजी से बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या शहर में […]
October 28, 2020 ‘माइके लाल’वाले बयान पर शिवराज ने लगाया मरहम
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : बीजेपी संगठन और संघ के हाथ में कमान हो तो शिवराज सिंह को […]