धूमधाम से निकली सराफेश्वर महादेव की सवारी

  
Last Updated:  July 29, 2025 " 01:00 am"

जगह – जगह पुष्पवर्षा कर किया गया शाही सवारी का स्वागत।

श्री सराफेश्वर् देव महादेव ने जाने व्यापारियों के हालचाल।

इंदौर : सोमवार को श्री सराफेश्वर् देव की शाही सवारी धूमधाम से निकली। इंदौर सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी, अविनाश शास्त्री, अजय लाहोटी, हरिओम शर्मा ने बताया की सराफा स्थित सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी सावन के तीसरे सोमवार को भव्य रूप से निकलती है। इसी कड़ी में निकली सराफेश्वर महादेव की सवारी में व्यापारी और बाहर से आने वाले सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।

आरती के बाद एक सुसाजित रथ पर सवार होकर श्री सराफेश्वेर महादेव बैंड बाजे के साथ भक्तों दर्शन देने निकले। जगह-जगह भगवान का पूजन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। व्यापारियों ने फ़रियाली खिचड़ी, चिप्स के पैकेट, केले, सेवफल, आदि का वितरण किया। सवारी छोटे सराफे से शुरु हुई और शक्कर बाजार, सीतलामाता बाजार, साठा बाजार, बर्तन बाजार, पिपली बाजार, बड़ा सराफा होते हुए पुनः छोटा सराफा स्थित महादेव मंदिर पहुंची। अंत में महा आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

सराफेश्वर महादेव की सवारी में हुकुम सोनी, डॉ. संतोष वाधवानी, अजय लाहोटी, सुशील गुप्ता, ईश्वर जैन, निर्मल वर्मा, रामेश्वर सोनी बागली वाले, गोपाल नीमा, मयंक गोयल विनोद बोहरा, राजेंद्र गर्ग आदि शामिल थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *