परशुराम महासभा के बैनर तले राजेन्द्र नगर में निकला भव्य गणगौर बाना

  
Last Updated:  April 1, 2022 " 01:11 pm"

इंदौर : परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ, युवा वाहिनी एवं राजेन्द्र नगर नारी शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में राजेन्द्र नगर टंकी हाल स्थित जवाहर सभागृह से गणगौर का भव्य बाना निकाला गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर ईसर-गणगौर का पूजन किया। बाना राजेन्द्र नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः टंकी हाल पहुंचा, जहां महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर मंच लगाकर पुष्प वर्षा के जरिए गणगौर बाने का स्वागत किया गया। बाने में शामिल महिलाओं के लिए आईस्क्रीम और स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
महासभा के प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा ने बताया कि बैंडबाजों के साथ निकले इस बाने में श्रीगणेश और भगवान शिव के श्रृंगार में अनेक बालक-बालिकाएं आकर्षण के केन्द्र बने रहे। बाने में पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, वर्षा शर्मा, पायल शर्मा, डिम्पल शर्मा, गायत्री तिवारी, उषा शर्मा, मोनिका दुबे, दीपिका शर्मा, रश्मि पुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलएं गणगौर को माथे पर लेकर शामिल हुई। नारी शक्ति संगठन की अर्चना शाह, प्रीति कर्पे, महाराष्ट्र मंडल की अध्यक्ष शुभांगी पारुलकर, ब्राह्मण सेवा संगठन के सत्येन्द्र शर्मा एवं प्रमिला शर्मा, अनीता व्यास, परशुराम युवा वाहिनी के पिटूं शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, तनु उपाध्याय, पार्थ बागदरे, संजय शर्मा पूरे समय व्यवस्थाएं संभाले रहें। विभिन्न मार्गों से होते हुए बाना पुनः जवाहर सभागृह पहुंचा जहां महिलाओं ने ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर पूरे घर- परिवार, समाज को निरोगी रखने और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। कार्यक्रम में परशुराम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, लीलाधर शर्मा, विजय कोटियार, राजेन्द्र मिश्रा सहित अनेक प्रमुख बंधु मौजूद थे। अंत में प्रदेश प्रभारी संजय मिश्रा ने आभार माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *