कमलनाथ के नाम से कांग्रेस के नेताओं से मांगे थे 10 -10 लाख रुपए।
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कांग्रेसी नेताओं से लाखों रुपए की मांग करने वाले दो आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्त में लिया है। आरोपियों ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, वर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कई कांग्रेस के नेताओं को कमलनाथ के नंबर से कॉल कर 10 -10 लाख रुपयों की मांग की थी।
शक होने पर गोविंद सिंह ने कमलनाथ से बात की तो साफ हो गया की उन्होंने ऐसी कोई मांग नहीं की। मामला फर्जी और ठगी का है। इसके बाद गोविंद गोयल ने योजनाबद्ध ढंग से दोनों आरोपियों को रुपए लेने के लिए अपने बंगले पर बुलाया और क्राइम ब्रांच को खबर कर दी। आरोपियों के बंगले पर पहुंचने पर उन्हें बातों में उलझाए रखा। इस बीच क्राइम ब्रांच के जवान मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम सागर परमार और पिंटू परमार बताए हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
July 12, 2021 जमीन की पावती के बदले रिश्वत की मांग कर रहीं पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
उज्जैन : लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी, रतलाम तहसील को बन्दी […]
April 5, 2021 रेमडेसीवीर की होने लगी है कालाबाजारी, सड़कों पर बिक रहे इंजेक्शन
इंदौर : कोरोना के मरीजों के इलाज में उपयोगी साबित हो रहे रेमडेसीवीर इंजेक्शन की बढ़ी […]
May 11, 2020 कोरोना संक्रमण के पीड़ितों की संख्या में फिर इजाफा, 77 नए मरीज मिले.. इंदौर : बीते दो दिनों से फिर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4 […]
February 1, 2023 अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है केंद्रीय बजट
गरीबों, किसानों, युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीदें जगाने वाला है […]
September 23, 2021 माफिया और मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ की जाएगी सख्त कार्रवाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसारमाफियाओं के विरूद्ध चल रहे अभियान […]
July 27, 2024 अहिल्योत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत पौधरोपण के साथ होगी
स्कूली बच्चों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं।
01 सितंबर को अहिल्या पुण्यतिथि पर […]
February 14, 2023 हवन और महाप्रसादी के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन
तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित की गई थी सात दिवसीय भागवत कथा
इंदौर: […]