बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप, कार व मोबाइल जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने कोडीन फास्फेट के साथ 02 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे 360 नग कोडीन सिरप बॉटल्स,स्विफ्ट डिजायर कार व 04 मोबाइल जब्त किए गए हैं।आरोपी अन्य जिलों से अवैध मादक पदार्थ लाकर शहर में तस्करी करते थे।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के नाम मोइनुद्दीन उर्फ मोना उम्र 39 वर्ष निवासी कोयला बाखल इंदौर व शावेज़ उम्र 27 वर्ष निवासी सम्राट नगर इंदौर होना बताए गए हैं।
आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ मोना प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है, जिसके विरुद्ध इंदौर शहर के कई थानों में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, अडीबाजी जैसे कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। आरोपी शावेज़ ड्राइवरी का कार्य करता है ।
आरोपियों के कब्जे से 360 नग कोडीन सिरप बॉटल्स, स्विफ्ट डिजायर कार, 04 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 28, 2020 अनबुझ पहेली : रोज कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की हो रही मौत..? इंदौर : इसे संयोग कहें या आंकड़ों की बाजीगरी, लगभग रोज ही 4 मरीज कोरोना संक्रमण से दम तोड़ […]
November 22, 2019 अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न इंदौर : अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इसमें […]
July 29, 2023 युवा महापंचायत के जरिए आदिवासी युवाओं को साधेगी कांग्रेस
नक्षत्र गार्डन में 30 जुलाई को होगा आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
पूर्व […]
May 5, 2017 भाजपा ने सीबीआई के उप महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, […]
October 24, 2020 पांच हजार से अधिक टेस्टिंग में 5 फीसदी मिले संक्रमित, 6 मरीजों की मौत
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर […]
July 3, 2024 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, नौ लाख रुपए कीमत के वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो […]
December 2, 2023 हुकमचंद मिल के श्रमिकों को शीघ्र मिलेगा उनका हक
विदेश में रहते हुए महापौर भार्गव ने प्रकरण तत्काल संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव एवं निगम […]